गाज़ीपुर के मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, हार गए थे 2019 लोकसभा चुनाव

उत्तरप्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा जम्मू और कश्मीर के नए उप राज्यपाल होंगे। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद मुर्मू ने कल इस्तीफा दे दिया था। श्री सिन्हा यूपी के गाज़ीपुर जिले के निवासी हैं। वह 2014 लोकसभा चुनाव में इसी सीट से चुनाव जीते थे और बाद में उन्हें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बनाया गया था। उन्होंने अपने क्षेत्र में जन सरोकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। 

2017 में मनोज सिन्हा के नाम की चर्चा सीएम बनाने को लेकर तब शुरू हुई थी जब विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बम्पर जीत दर्ज की थी। हालांकि वह सीएम नही बन सके और योगी आदित्यनाथ को तरजीह दी गई। 2019 के चुनावों में मिली हार के बाद से वह राजनीति में तटस्थ चल रहे थे।आपको बता दें कि मनोज सिन्हा का जन्म 1 जुलाई 1959 को यूपी के गाज़ीपुर में हुआ था। 

उन्होंने आईआईटी  बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने एमटेक किया और छात्र जीवन मे ही राजनीति में सक्रिय हो गए। 1982 में वह बीएचयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा और तीन बार सांसद बने। 2014 में वह मंत्री बने और अब उन्हें जम्मू कश्मीर जैसे अहम राज्य की जिम्मेदारी उनकी काबिलियत को देखते हुए दी गई है। उनकी छवि एक ईमानदार राजनेता की रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *