रामविलास पासवान का कल होगा अंतिम संस्कार, आज शाम 3 बजे पटना पहुंचेगा पार्थिव शरीर, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

देश के अग्रणी दलित नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का कल रात निधन हो गया था. वह 74 साल के थे. पिछले कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी. रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी थी. भावुक ट्वीट में उन्होंने लिखा था ”पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।”. 

अभी रामविलास पासवान का शरीर AIIMS से 12 जनपथ स्थित उनके सरकारी घर ले जाय गया है. यहाँ 12 बजे तक उनका पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा जायेगा. शाम 3 बजे के करीब पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लेकर जाय जायेगा जहां उन्हें कल सुबह तक लोक जनशक्ति पार्टी के ऑफिस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा. शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

रामविलास पासवान के निधन पर उनके सम्मान में आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है. आज राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा. 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित उनके निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा था “दुख को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। देश में ऐसी खाली जगह बनी है जो शायद कभी भी न भर पाए। राम विलास पासवान का निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और एक ऐसे शख्स को खो दिया जो हर गरीब से गरीब व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन की तरफ बढ़ाने के लिए बेहद जुनूनी थे.”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पासवान के निधन पर दुःख जताते हुए लिखा था” केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।”

उन्होंने आग लिखा “आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेनेवाले पासवान जी  फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।”

कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी ने भी रामविलास पासवान को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा “रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।” 

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

रामविलास पासवान के निधन से बहुत दुखी हुए लालू यादव, लिखा-आप जल्दी चले गए…

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबियत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल में हैं भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *