आईपीएल 2020 में अब तक 22 मैच खेले जा चुके है और हर मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव लगातार जारी है. टॉप चार में बने रहने के लिया सभी टीमें पूरा ज़ोर लगा रही है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.
कल के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. हैदराबाद की टीम पंजाब को हराकर सीधे तीसरे पायदान पर पहुँच गई. वहीँ हार के बाद पंजाब की टीम इस लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर खिसक गई.

पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मुंबई की टीम बनी हुई है. हर सीजन की तरह मुंबई इस सीजन में ही शानदार खेल दिखा रही है. दूसरे नंबर पर दिल्ली की टीम है. राजस्थान के साथ आज का मैच जीतकर वह पहले पायदान पर आना चाहेगी.
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर कोलकाता और पांचवे नंबर पर बैंगलोर की टीम है. चेन्नई के लिए यह सीजन अच्छा साबित नहीं हो रहा है. वह इस समय छठे पायदान पर है. सातवे पायदान पर है राजस्थान की टीम जो दिल्ली के साथ आज का मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपना नंबर सुधारना चाहेगी.
बात करे ऑरेंज कैप की तो 313 रनों के साथ पंजाब के कप्तान केएल राहुल पहले स्थान पर है. इस सीजन से उनके बल्ले से मानो आग उगल रहा हो. इस सीजन वह एक शतक भी लगा चुके है.

दूसरे नंबर पर 299 रनों के साथ CSK के डु प्लेसिस है. 281 रनों के साथ पंजाब के मयंक अग्रवाल तीसरे नंबर पर है. वहीँ कल अपने शानदार 97 रनों की पारी की बदौलत हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो चौथे पायदान पर पहुँच गए है.
पांचवे नंबर पर हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर है. वार्नर ने 6 मैचों में दो अर्दशतकों के साथ 227 रन बनाये है.
अब बात करें पर्पल कैप की तो इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के रबादा 12 विकटों के साथ पहले स्थान पर है. दूसरे, तीसरे और तीसरे पायदान पर मुंबई के गेंदबाज़ो का कब्ज़ा है. जसप्रीत बुमराह, बोल्ट और जेम्स पेटिंसन.

इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर 9 विकटों के साथ पंजाब के मोहम्मद अपनी जगह बनाये हुए है.
IPL 2020: DC vs RR मैच का प्रिडिक्शन, कौन किसपर है भारी, जानिए संभावित प्लेइंग 11
