जैसे-जैसे आईपीएल का सीजन आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसक रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के इस सीजन में अब तक 18 मैच खेले जा चुके है जो किसी रोलरकॉस्टर से कम नहीं रहे. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.
इन रिकार्ड्स के साथ-साथ पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है. हर मैच में रनों के पहाड़ खड़े हो रहे है. चौकों और छक्कों की बारिश हो रही है.
आज हम आपको बताते है की अब तक हुए 18 मैचों में किसने सबसे ज्यादा चौके और छक्के जड़े है.
पहले बात चौकों की करे तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है पंजाब के कप्तान केएल राहुल का. 5 मैचों में राहुल ने 31 चौके लगाए है. ऑरेंज लिस्ट में भी राहुल सबसे पहले पायदान पर है. चौके लगाने के मामले में पंजाब के ही ओपनर मयंक अग्रवाल का नाम दूसरे नंबर पर आता है. मयंक ने 5 मैचों में 27 चौके लगाए है.

तीसरे पायदान पर आते है CSK के डु प्लेसिस जिन्होंने 5 मैचों में 26 चौके लगाए है. चौथे नंबर पर आते है RCB के देवदत्त पड्डीकल. देवदत्त ने 5 मैचों में 19 चौके लगाए है. इन्होने अपनी बल्लेबाज़ी से सबको हैरान किया है. वहीँ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आते है मुंबई के सूर्य कुमार. सूर्य कुमार ने 5 मैचों में 16 चौके लगाए है.
अब अगर बात करें छक्कों की तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर है राजस्थान के तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ संजू सेमसन. संजू ने 4 मैचों में ताबड़तोड़ 16 छक्के लगाए है.

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है मुंबई के केरन पोलार्ड. पोलार्ड ने 5 मैचों में शानदार 13 छक्के लगाए है. इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर आते है मुंबई के ही स्टाइलिश बल्लेबाज़ ईशान किशन. ईशान किशन ने 3 मैचों में 12 छक्के लगाए है.
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते है राजस्थान के राहुल तेवटिया. राहुल ने अब तक 11 छक्के लगाए है. राहुल ने पंजाब के शेल्डन कोर्टरेल के एक ही ओवर में 5 छक्के लगाकर सनसनी फैला दी थी. सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में पांचवे नंबर पर पंजाब के ओपनर मयंक अग्रवाल का नाम आता है. मयंक ने 5 मैचों में अब तक 11 छक्के जड़े है.
