फिजियोलॉजी और मेडिसिन के नोबेल पुरस्का का आज ऐलान हो गया. हेपेटाइटिस सी वायरस (Hepatitis C virus) की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को यह संयुक्त रूप से दिया जायेगा. इनमें से दो वैज्ञानिक हार्वे आल्टर और चार्ल्स राइस अमरीका के है जबकि माइल ह्यूफ्टन ब्रिटेन के.
यह पुरस्कार इन्हे हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज में योगदान के लिए दिया जा रहा है. इस खोज से हेपेटाइटिस सी बीमारी की उन्नत जांच और दवाई बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस खोज के चलते विश्व भर में समय रहते लाखों लोगों की जान बचाई जा सकी है.
आपको बतादें की 2019 तक 209 लोगों को 110 नोबल पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है जिसमें 12 महिलायें भी शामिल है. 33 बार दो और 38 बार तीन विजेताओं के बीच यह पुरस्कार साझा किया गया है. जब विजेता एक से ज्यादा हो तो इनामी राशि विजेताओं में बराबर रूप से बाँट दी जाती है.
नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को 9 मिलियन स्वीडिश क्राउन यानी लगभग 6.45 करोड़ रुपये इनाम में दिए जाते है.
फिजियोलॉजी और मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार का एलान: हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिलेगा
