अब व्हाट्सएप से बुक करें कोरोना वैक्सीन के लिए स्लॉट, जानें कैसे

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच इसके खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में जारी है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में निःशुक्ल कोरोना टीकाकरण कई जगहों पर अपनी क्षमता के अनुसार किया जा रहा है।

खुलते ही बंद हुए मुम्बई के माल, जानें कारण

मुंबई में सरकार द्वारा 15 अगस्त से मॉल खोलने की अनुमति मिलने के बाद दो दिन बाद ही अब सारे मॉलों ने खुद वापस से बंद करना शुरू कर दिया है। जारी लॉकडाउन के बीच अब तक मॉल और संस्थाओं को हजारों-करोड़ का घाटा हो चुका है।

वैक्सीनेशन करा चुके लोगों के लिए शुरू हुई मुम्बई लोकल की सुविधा, मिलेगी बड़ी राहत

मुंबई के लोकल ट्रेनों की शुरूआत आजादी के दिन यानी 15 अगस्त से दोबारा हो गई। 8 अगस्त को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसकी घोषणा कर जानकारी दी थी।

15 अगस्त को लेकर चाक चौबंद हुई सुरक्षा, नोएडा-दिल्ली के बीच लगा भीषण जाम

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले ट्रैफिक पर असर देखने को मिला है। फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम लगा रहा जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मणिपुर- मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बच्चों की मजेदार रिपोर्टिंग का वीडियो हुआ वायरल

मणिपुर के एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे ने मजेदार रिपोर्टिंग की है। वायरल वीडियो में बच्चे ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दौरे की अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग की है।

बेंगलुरु में दिखा कोरोना का नया ट्रेंड, चपेट में आ रहे बच्चे

कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इसी बीच महामारी की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है जिसका असर देश में दिखने लगा है।

मुंबई में शर्तों के साथ आम यात्रियों के लिए फिर से चलेंगी लोकल ट्रेनें

राहत की खबर के बीच महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा कर बताया कि कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबई निवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ फिर खुल रहे हैं स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से इंटरमीडिएट लेवल (11वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए) के स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। राज्य में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी स्कूल खोले जाएंगे।

दिल्ली में भारी बारिश से परेशानी, हुआ जलभराव

बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से नदी एक बार फिर उफान पर है।

प्रधानमंत्री मोदी के भाई ने मांगे पूरी ना होने तक जीएसटी भुगतान बंद करने का किया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने शुक्रवार को व्यापारियों से तब तक जीएसटी की अदायगी न करने को कहा जब तक कि सरकार के द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त के रूप में राकेश अस्थाना की नियुक्ति पर भड़के आप नेता

बाद में दिल्‍ली विधानसभा ने अस्‍थाना की दिल्‍ली के पुलिस कमिश्‍नर के तौर पर नियुक्ति के खिलाफ प्रस्‍ताव पारित किया है और गृह मंत्रालय से नियुक्ति वापस लेने को कहा है। सदन में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस नियुक्ति पर सवाल खड़े करते बरसते हुए कहा कि “नेता विपक्ष की बात से साफ हो गया कि दिल्ली में अबतक जितने भी पुलिस कमिश्नर नियुक्त हुए हैं, वे सब नाकारे और निकम्मे थे। केंद्र में सरकार बनाए 7 साल हो गए हैं कम-से-कम एक अफसर ढंग का नियुक्त करना था।

धनबाद में जज के संदिग्ध मौत पर सख्त होते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने बताया हत्या का मामला

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की संदिग्ध मौत के मामले में प्रधान जिला जज की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया। घटना यह है कि बुधवार की सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मार्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक पर पीछे से एक ऑटो ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

कोरोना गाइडलाइन के चलते बंद मंदिर का दरवाजा नहीं खोलने से नाराज हुए जद(यू) विधायक

बिहार में भागलपुर जिले की गोपालपुर विधानसभा सीट से जद(यू) के विधायक गोपाल मंडल अपने बिगड़े बोल और कारनामों को लेकर अब नए विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं।

मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम के जरिए बताई शो नहीं छोड़ने की बात

पिछले काफी दिनों से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने गुपचुप तरीके से शो छोड़ दिया है। हालांकि, शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि मुनमुन दत्ता को लेकर उड़ रही अफवाहें बेबुनियादी हैं।

बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से दिया इस्तीफा

लंबे समय से चल रहे कर्नाटक के भविष्य पर विराम लगाते हुए बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि आज ही येदियुरप्पा की सरकार बने दो साल पूरे हुए हैं।

संसद में जारी रहा भारी हंगामा, बिगड़ती स्थिति देख कार्यवाही हुई स्थगित

संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन हंगामे की भेंट चढ़ता दिखा। पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों को लेकर सदन में हंगामे के चलते लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ गई

महाराष्ट्र में भारी बारिश ने मचाया कोहराम, 48 घंटों में कई लोगों ने गवाईं जानें

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश राज्य के लोगों पर मुसीबत बनकर टूटी है। इसके चलते पिछले दो दिनों में 129 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा में हुई इन घटनाओं में कई लोग अब भी मलबे में दबे हैं।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण राजधानी दिल्ली का तिलक नगर बाजार 23 से 27 जुलाई तक किया गया बंद

कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण राजधानी दिल्ली का तिलक नगर बाजार 23 से 27 जुलाई तक किया गया बंद

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर लगा अश्लील फिल्में बनाने का आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था और कई घंटों तक पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया गया।