अमेरिका से 2,790 भारतीयों की वापसी, यूके से भी 100 लोगों को भेजा गया वापस- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इस साल जनवरी से अब तक 2,790 से अधिक भारतीय नागरिकों को अमेरिका से निर्वासित (Deport) किया गया है। ये सभी लोग वहां ग़ैरक़ानूनी रूप से रह रहे थे और उनकी नागरिकता की पुष्टि के बाद उन्हें भारत वापस भेजा गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा,
“इस साल जनवरी से अब तक 2,790 से अधिक भारतीय नागरिक, जो आवश्यक मानकों को पूरा नहीं करते थे और अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे, उनकी पहचान सत्यापित कर उन्हें वापस भेजा गया है। यह आंकड़ा 29 अक्टूबर तक का है।”

उन्होंने यह भी बताया कि ब्रिटेन से करीब 100 भारतीय नागरिकों को भी इस साल राष्ट्रीयता की पुष्टि के बाद वापस भेजा गया है।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार विदेशी एजेंसियों के साथ समन्वय में काम करती है ताकि केवल उन्हीं लोगों को भारत लाया जाए जिनकी नागरिकता पूरी तरह से प्रमाणित हो चुकी है।

यह कदम भारत और पश्चिमी देशों के बीच अवैध प्रवास रोकने के सहयोग को और मज़बूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *