मणिपुर- मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बच्चों की मजेदार रिपोर्टिंग का वीडियो हुआ वायरल

मणिपुर के एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे ने मजेदार रिपोर्टिंग की है। वायरल वीडियो में बच्चे ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दौरे की अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग की है।

दरअसल, कोरोना वायरस के मद्देनजर मुख्यमंत्री एन बीरेन सेनापति जिले में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरे के दौरान एक छोटे बच्चे की रिपोर्टिंग का वीडियो सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा किसी छत पर खड़ा है और पत्रकारों की नकल उतार रहा है।

टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए बच्चा कहता है कि “आज सीएम यहां पर आएंगे। हम आपको हेलीकॉप्टर भी दिखाएंगे। आप देख सकते हैं कि बहुत सी गाड़ियां खड़ी हैं। उनके इंताजर में। वो यहां पर आक्सीजन प्लांट का उदघाटन करने आए हैं। हमारे चीफ मिनिस्टर बीरेन सिंह महान हैं।

हेलीकॉप्टर उड़ने वाला है। मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं। हेलीकॉप्टर उड़ान भरने वाली है। आपको हमारी आवाज सुनाई दे रही होगी। हवाई उड़ान शुरू हो गई है।” ये रिपोर्टिंग बच्चे ने उद्घाटन स्थल से नहीं बल्कि कहीं ऊंचाई वाले स्थान से किया है।

बच्चे की रिपोर्टिंग पर कायल हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “मिलिए सेनापति के मेरे युवा मित्र से। जो सेनापति जिला अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करने के लिए कल जिले में मेरे दौरे की सूचना दे रहे थे।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो अबतक 55 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Read More

  1. अक्षय कुमार की नई फिल्म का आज आ रहा है ट्रेलर
  2. जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश
  3. एआईएमआईएम से निपटने के लिए कांग्रेस और सपा ने तैयार की यह रणनीति
  4. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा, दर्जनों की मौत
  5. जानें क्या है नक्सलियों से जुड़ा लोन मर्राटु अभियान?
  6. लालू ने जातीय जनगणना को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें
  7. देशद्रोह केस मामले में कंगना को नही मिली राहत, सुनवाई टली
  8. बेंगलुरु में दिखा कोरोना का नया ट्रेंड, चपेट में आ रहे बच्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *