कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इसी बीच महामारी की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है जिसका असर देश में दिखने लगा है।
कुछ राज्यों में तेजी से कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही हैऔर खास तौर पर बच्चों में इस महामारी की बढ़ती संख्या के केस दर्ज किए जा रहे हैं।
ताजा मामला कर्नाटक राज्य का है जहां बेंगलूरु में महज पांच दिन में 242 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चिंता बढ़ाने वाले इन आंकड़ों पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में ये बढ़ेंगे। इन्हीं मामलों को तीसरी लहर की दस्तक के रूप में देखा जा रहा है।
बृहत बेंगलूरु महानगर पालिक ने बताया कि पिछले पांच दिनों में 19 वर्ष से कम उम्र के 242 बच्चों के सकारात्मक परीक्षण आए हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोविड की तीसरी लहर, अगस्त के अंतिम महीने तक चरम सीमा पर पहुंच सकती है।
शहर में पिछले पांच दिनों में 9 साल से कम उम्र के 106 बच्चे और 9 से 19 साल के बीच के 136 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट करते हुए कहा है कि इन आंकड़ों में आगे इजाफा हो सकता है लिहाजा कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक कोरोना के इन आंकड़ों में तीन गुना तक बढ़ोतरी हो सकती है जो आने वाले वक्त के लिए बड़ा खतरा है।
कर्नाटक में कोरोना के 1,338 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने सभी जिलों में नाइट और वीकेंड कर्फ्यू का आदेश दिया है। इसके साथ ही केरल-कर्नाटक, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमाओं पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
72 घंटे से कम का आरटीपीसीआर टेस्ट दिखाने वालों को ही राज्य में प्रवेश की अनुमति होगी। कर्नाटक में पिछले एक महीने से रोजाना करीब 1,500 नए केस दर्ज किए जा रहे हैं।
टीकाकरण पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वैक्सीन की खुराक को लगभग 65 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ प्रति माह करने का वादा किया है।
देश में कोरोना के कुल केस की बात करें तो एक दिन में 41,195 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,20,77,706 जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,987 हो गई।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.21% जबकि स्वस्थ होने की दर 97.45% है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 490 और लोगों के मृत्यु के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 4,29,669 हो गई।
Read More
- अक्षय कुमार की नई फिल्म का आज आ रहा है ट्रेलर
- जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश
- एआईएमआईएम से निपटने के लिए कांग्रेस और सपा ने तैयार की यह रणनीति
- हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा, दर्जनों की मौत
- जानें क्या है नक्सलियों से जुड़ा लोन मर्राटु अभियान?
- लालू ने जातीय जनगणना को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें
- देशद्रोह केस मामले में कंगना को नही मिली राहत, सुनवाई टली

One thought on “बेंगलुरु में दिखा कोरोना का नया ट्रेंड, चपेट में आ रहे बच्चे”