मणिपुर के एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे ने मजेदार रिपोर्टिंग की है। वायरल वीडियो में बच्चे ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दौरे की अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग की है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत 2 ग्रामों के लिए दो जल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया है। भारत-म्यांमार सीमा पर बसे ये दोनों गांव काफी दूरस्थ हैं और कभी पूरी तरह उग्रवाद प्रभावित थे लेकिन अब यहां जल जीवन मिशन के तहत पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है।
नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने आज फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. उनका शव शिमला के ब्रॉकहॉर्स स्थित घर में फांसी पर झूलता पाया गया. अश्वनी कुमार की उम्र 70 वर्ष थी.
स्थानीय समारोहों, मौसम की स्थिति, बलों की आवाजाही, महामारी आदि जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखने के बाद, आयोग ने इन रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है।
मणिपुर पुलिस ने राजधानी इम्फाल के सामुरू क्षेत्र में मादक तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद की है. हेरोइन के साथ पुलिस ने दो महिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.