नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने आज फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. उनका शव शिमला के ब्रॉकहॉर्स स्थित घर में फांसी पर झूलता पाया गया. अश्वनी कुमार की उम्र 70 वर्ष थी.
पुलिस सूत्रों की माने तो पहली नज़र में यह ख़ुदकुशी का मामला ही प्रतीत हो रहा है. ऐसा कदम एक-का-एक उन्होंने क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच में जुटी है. हालांकि ऐसी खबरें भी आ रही है की पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें अश्वनी कुमार ने लिखा है की में अपनी ज़िन्दगी से तंग आ चुका हूँ इसलिए अपनी ज़िन्दगी ख़त्म कर रहा हूँ.
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है और जान पहचान के लोगों से पूछताछ कर रही है.
अश्वनी कुमार एक IPS अधिकारी थे. उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग पदों पर कार्य किया था. अगस्त 2008 से नवंबर 2010 के बीच वह सीबीआई निदेशक के पद पर रहे थे. आपको बतादें की वह पहले ऐसे राज्यपाल थे जो सीबीआई निदेशक के पद पर रह चुके थे. 2013-14 के बीच अश्वनी नागालैंड के राज्यपाल थे. इस दौरान इन्होने मणिपुट के राज्यपाल का पदभार भी संभाला था.
सुशांत सिंह केस: रिया की FIR पर अब सुशांत की बहनों से CBI करेगी पूछताछ!
नागालैंड के डिप्टी सीएम ने की केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात, जानें
पूर्वोत्तर के इस राज्य में दक्षिण के राज्यपाल, क्या हैं इसके मायने?
