उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में रोज नए एंगल सामने आ रहे हैं और खुलासे हो रहे हैं। क्रूरता और अपराध पर चर्चा से शुरू हुए इस केस में अब ऑनर किलिंग का एंगल सामने आ रहा है।
इससे पहले खुलासा हुआ था कि एक आरोपी और पीड़ित लड़की के बीच फ़ोन कॉल पर सैकड़ों बार बात हुई थी और अब आरोपियों ने एक चिट्ठी लिख इस मामले में एक अलग ही कहानी बयां की है।
इस मामले के आरोपियों ने जेल से लिखी अपनी चिट्ठी में दावा किया है कि पीड़िता की एक आरोपी से मित्रता थी दोनो की बात होती थी। यही बात पीड़िता के परिवार को नागवार गुजरी और ऑनर किलिंग में उसकी हत्या कर हत्या और बलात्कार का आरोप पीड़िता के मित्र और कुछ लड़कों पर लगा दिया गया।
उन्होंने दावा किया है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। उन्हें गलत ढंग से जेल में बंद किया गया है। उन्होंने कहा है कि घटना के बाद अलग-अलग दिन पर आरोपियों के नाम शामिल किए गए और उन लोगों को जेल भेजा गया।
आरोपी ने यह भी लिखा है कि जिस दिन घटना की बात की जा रही है उस दिन पीड़िता से उसकी मुलाकात खेत पर हुई थी। इस दौरान पीड़िता के भाई और माँ ने उन्हें देख लिया था और जाने को कहा था।
जिसके बाद मैं वहां से चला आया बाद में पता लगा कि पीड़ित के साथ मार पीट की गई और उसकी मौत हो गई। मैंने कभी भी पीड़िता तो मारा नहीं और न ही कोई गलत काम किया। आरोपियों ने पत्र में खुद को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग की है। पढ़ें पूरी चिट्ठी-
