बिहार में जारी हुआ अनलॉक-5, मिली और कई छूटें

बिहार राज्य में अनलॉक-5 के साथ 7 अगस्त से सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है।

इस अनलॉक को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक कर अपने कैबिनेट सहयोगियों और आला अधिकारियों से राय ली और ग्रुप की बैठक में लिए गए फैसले को ट्वीट कर जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 अगस्त से कक्षा 9 और 10 की पढ़ाई तो वहीं 16 अगस्त से कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई के लिए स्कूल खोले जा सकेंगे। कोचिंग संस्थानों को भी 50% विद्यार्थी उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति मिल गई है।

अनलॉक-5 में अधिक छूट के साथ सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल व सिनेमा हॉल खोले जा सकेंगे। सिनेमा हॉल शाम 7 बजे तक दर्शकों की आधी क्षमता के साथ खुलेंगे, इसी प्रकार शॉपिंग मॉल को भी एक दिन बीच करके खोला जा सकेगा।

हालांकि धार्मिक स्थलों को फिलहाल 25 अगस्त तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं सार्वजनिक परिवहन में सभी सीटों पर यात्री बैठाने की अनुमति भी दी गई है, हालांकि यात्रियों को खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

सार्वजनिक स्थलों पर कोविड को छोड़कर किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। विवाह समारोह में अधिकतम 50 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति है। रेस्टोरेंट्स भी 50% क्षमता के साथ ही रात 9 बजे तक खुलेंगे।

इन सब छूटों के बावजूद राज्य में शाम 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पहले की तरह ही नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। टीकाकरण की बात करें तो शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने निर्देश दिया है कि 16 अगस्त से पहले हर प्राइमरी व प्राथमिक स्कूलों के सभी शिक्षक अनिवार्य तौर पर वैक्सीन लगवा लें।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने बताया कि दुकानों पर काम करने वाले सभी लोगों के लिए हमेशा मास्क पहनना व सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा एवं दुकानों और प्रतिष्ठानों में केवल कोरोना टीका लगा चुके लोगों को ही काम करने की अनुमति होगी।

इस बात की पुष्टि के लिए सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को अपने कर्मियों की सूची टीकाकरण की स्थिति के साथ स्थानीय थाने को देनी होगी।

Read More

  1. अक्षय कुमार की नई फिल्म का आज आ रहा है ट्रेलर
  2. जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश
  3. एआईएमआईएम से निपटने के लिए कांग्रेस और सपा ने तैयार की यह रणनीति
  4. मेकअप से इंदिरा गांधी के लुक में ढलने को लेकर चर्चा में रही लारा दत्ता
  5. टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गृहमंत्री शाह को सदनों में आ जाने पर बाल मुंडवाने का दिया चैलेंज
  6. राजनीति में वापसी के क्रम में मुलायम यादव और शरद यादव से लालू प्रसाद ने की मुलाकात
  7. भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में टीम अर्जेंटीना के हाथों गंवाया गोल्ड जीतने का सपना
  8. बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा से दिख रहे हैं बदले-बदले हुए तेवर

8 thoughts on “बिहार में जारी हुआ अनलॉक-5, मिली और कई छूटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *