बिहार में जारी हुआ नया अनलॉक, शैक्षणिक संस्थान खोलने की मिली अनुमति

बिहार के राज्य सरकार ने अनलॉक- 4 में राहतों का दायरा बढ़ाते हुए नई रूपरेखा 7 जुलाई से 6 अगस्त 2021 तक लागू रखने की बात कही है। सरकार ने 7 जुलाई से 11वीं-12वीं के स्कूल, सभी कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान व सरकारी प्रशिक्षण संस्थान 50% उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दे दी है