बिहार में जारी हुआ नया अनलॉक, शैक्षणिक संस्थान खोलने की मिली अनुमति

बिहार के राज्य सरकार ने अनलॉक- 4 में राहतों का दायरा बढ़ाते हुए नई रूपरेखा 7 जुलाई से 6 अगस्त 2021 तक लागू रखने की बात कही है। सरकार ने 7 जुलाई से 11वीं-12वीं के स्कूल, सभी कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान व सरकारी प्रशिक्षण संस्थान 50% उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दे दी है।

रेस्टोरेंट-ढाबों में भी अब लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे लेकिन यहां भी उपस्थिति 50% ही रखी गई है और कोरोना से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी रेस्टोरेंट और होटल के कर्मियों को कोरोना का टीका लेना अनिवार्य रखा गया है।

होम डिलीवरी की सुविधा पहले की तरह ही सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक होगी और बाजार-दुकानों के खुलने के समय में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पहले की ही तरह अल्टरनेट-डे की व्यवस्था के तहत दुकानें खुलेंगी।

सभी सरकारी व निजी कार्यालय समान रूप से खुलेंगे, सिर्फ़ कोरोना का टीका लेने के लिए बाहरी लोग ही प्रवेश पा सकेंगे। वहीं क्लब, जिम‌ और स्विमिंग पूल 50% उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे हालांकि स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स सिर्फ खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए खोले जाएंगे।

शादी समारोह और श्राद्ध में लोगों के शामिल होने की अधिकतम संख्या को बढ़ाकर 50 तक किया गया है। यह संख्या पहले अधिकतम 20 तक ही थी, हालांकि शादी में डीजे और जुलूस या बारात निकालने की अनुमति अभी भी नहीं दी गई है। इसके अलावा सभी पार्क और उद्यान सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे। निजी वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी, नाइट कर्फ्यू के दौरान अनिवार्य सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।

हालांकि यह पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगे जिसमें 10वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे,स्कूल कॉलेज व विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं नहीं होंगी, सभी सिनेमा हॉल व शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे, रात के 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा, सार्वजनिक आयोजनों व कार्यक्रमों पर अभी भी रोक जारी रहेगी।

शैक्षणिक संस्थानों के वयस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था रखी गई है। इन सभी नियमों के पालन पर जिलों के डीएम विशेष नजर बनाए रखेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से हुई आपदा प्रबंधन समूह की विशेष बैठक में यह भी निर्णय लिए गए, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Read More

  1. ओवैसी की दी हुई चुनौती को योगी आदित्यनाथ ने किया स्वीकार
  2. आपस में भिड़े बिहार सरकार के मंत्री,मदन सहनी ने जीवेश मिश्रा को सीमा में रहने की दी हिदायत
  3. मानसून सत्र में संसद के बाहर हर रोज़ होगा किसानों का प्रदर्शन
  4. प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें याद किया
  5. लॉन्च के लिए तैयार सैमसंग गैलेक्सी एफ22, यह होंगे संभावित फीचर्स और कीमत
  6. ओवरसाइज टीशर्ट में देखी गई करीना कपूर खान, बेहद सस्ती है कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *