ओवरसाइज टीशर्ट में देखी गई करीना कपूर खान, बेहद सस्ती है कीमत

करीना कपूर खान अक्सर ट्रेंड्स में बने रहना जानती है। हाल ही में बहन करिश्मा कपूर के 47वें जन्मदिन पर वह काफी ग्लैमरस लुक में नजर आई थी।

वहीं 40 साल की अभिनेत्री ओवरसाइज टाई-डाई टीशर्ट और डेनिम्स में कैजुअल लुक के साथ देखी गई। अगर आपको फैशन की समझ है तो आप यह बखूबी बता सकते हैं कि इस कैजुअल लुक को करीना ने जबरदस्त तरीके से कैरी किया। बता दें कि करिश्मा कपूर के जन्मदिन के अवसर पर रीमा जैन ने सभी को बर्थडे लंच पर बुलाया था,जिसमें कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे।

करीना कपूर, जो इस लंच का हिस्सा थी, रीमा जैन के घर एक ओवर साइज टी-शर्ट, डिस्ट्रेस्ड डेनिम और चंकी स्नीकर्स के साथ पहुंची थी। उन्हें बिना मेकअप और खुले बालों के साथ देखा गया। अगर आप भी करीना कपूर जैसी ही टीशर्ट का शौक रखते हैं तो यह जान लें कि यह ओवरसाइज टी-शर्ट के H&M के ऑफिशल वेबसाइट से 1,299 रुपए में खरीदी जा सकती है। फैंस उनके इस लुक पर अपनी काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

करीना कपूर के बारे में बता दें कि हाल ही में उन्होंने पति सैफ अली खान के साथ अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। उन्हें अंतिम बार 2020 में फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है जिसमें वह आमिर खान के अपोजिट में दिखाई देंगी।

Read More

  1. ओवैसी की दी हुई चुनौती को योगी आदित्यनाथ ने किया स्वीकार
  2. आपस में भिड़े बिहार सरकार के मंत्री,मदन सहनी ने जीवेश मिश्रा को सीमा में रहने की दी हिदायत
  3. मानसून सत्र में संसद के बाहर हर रोज़ होगा किसानों का प्रदर्शन
  4. प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें याद किया
  5. लॉन्च के लिए तैयार सैमसंग गैलेक्सी एफ22, यह होंगे संभावित फीचर्स और कीमत

2 thoughts on “ओवरसाइज टीशर्ट में देखी गई करीना कपूर खान, बेहद सस्ती है कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *