जैसे-जैसे आईपीएल के मैच होते जा रहे है, वैसे-वैसे इसक रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले जा चुके है जो किसी रोलरकॉस्टर से काम नहीं रहे है.
दर्शक किसी भी लम्हे को मिस नहीं करना चाहते चाहे वह राजस्थान रॉयल्स का किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ सुपर चेस हो, तेवतिआ के कोर्टल के ओवर में 5 छक्के हो, मुंबई और बैंगलोर मैच का सुपरओवर हो या राहुल का शतक हो.
सबसे पहले बात करे पॉइंट्स टेबल की तो अपने दोनों मैच जीतकर राजस्थान की टीम नंबर एक पोजीशन पर विराजमान है.
अपना तीसरा मैच हारने के बाद दिल्ली की टीम पहले स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गई है. वहीँ 3 में से 2 मैच जीतकर बैंगलोर की टीम तीसरे नंबर पर है.
पुंजाब की टीम चौथे नंबर पर अपना दबदबा बनाये हुए है. 3 में से 2 मैच हारने के बाद मुंबई की टीम दूसरे से पांचवे पायदान पर खिसक गई यही. कल दिल्ली को हराकर इस सीजन में अपना खाता खोलने वाली हैदरबाद पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान से छटे स्थान पर आ गई है.
सातवे स्थान पर कोलकाता और सबकी उमीदों को झटका देते हुए 3 में से 2 मैच हारकर धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स आठवें पायदान पर है.
अब बात करे ऑरेंज कैप की तो पंजाब टीम के कप्तान केएल राहुल राजस्थान के खिलाफ बनाये गए शानदार 69 रनों की बदौलत 222 रनों के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर है.
इसी मैच में 106 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले पंजाब के मयंक अग्रवाल 221 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है.
173 रनों के साथ CSK के डु प्लेसिस पहले स्थान से खिसक कर सीधा तीसरे स्थान पर पहुँच गए है. कल खिलाफ 85 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले संजू सेमसन 159 रनों के साथ चौथे नंबर पर विराजमान है. पांचवे नंबर पर 134 रन बनाकर बैंगलोर के डिविलयर्स पांचवे नंबर पर है.
वहीँ बात करें पर्पल कैप की तो अपनी घातक गेंदबाज़ी की बदौलत दिल्ली के रबाडा इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. दूसरे नंबर पर पंजाब के मोहम्मद शमी है. तीसरे नंबर पर चेन्नई के सैम कुर्रेन है. चौथे नंबर पर बैंगलोर के युजवेंद्र चहल और पांचवे स्थान पर मुंबई के बोल्ट है.
आपको बतादें की UAE की के मैदान की पिच काफी स्लो है और स्पिनर्स को ज्यादा सूट करती है मगर पर्पल लिस्ट में 5 में से 4 तेज़ गेंदबाज़ है.
यह भी पढ़ें IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात
यह भी पढ़ें IPL 2020- 5 विकेट से जीती चेन्नई, रायडू-डुप्लेसिस के बाद डेढ़ साल बाद मैदान पर उतरे धोनी ने जमाया रंग
