IPL 2020: जानिए आज होने वाले KKR vs RR के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

आईपीएल 2020 का 12वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जायेगा। यह मैच दुबई में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जायेगा। आईपीएल में राजस्थान इस समय पहले स्थान पर है जबकि कोलकाता 7वें पायदान पर है.

राजस्थान ने इस सीजन में 2 में से 2 मुकाबले जीते है वहीँ कोलकाता ने 2 में से 1 मुकाबला ही जीता है. इसलिए राजस्थान को यहां एक साइकोलॉजिकल एडवांटेज मिल सकती है.

हेड-टु-हेड मुकाबले

कोलकाता और राजस्थान के बीच अबतक 21 मुकाबले हुए है जिसमें दोनों ने ही 10-10 मुकाबले जीते है. वहीँ 1 का कोई नतीजा नहीं निकला. अगर पिछले 5 साल की बात की जाए तो राजस्थान की टीम केवल 1 ही मैच कोलकाता से जीत पायी है. इस लिहाज से कोलकाता का यहाँ पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई पड़ता है.

टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करना चाहेंगी दोनों टीमें

इस सीजन की बात की जाए तो अब तक यहाँ पर 5 मैच हुए है और सभी मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ही जीती है.

राजस्थान के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी का सारा दारोमदार कप्तान स्मिथ के अलावा संजू सैमसन और जोस बटलर पर होगा। संजू सेमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. वही गेंदबाज़ी का सारा ज़िम्मा इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जितने में अहम भूमिका निभाने वाले जोफ्रा आर्चर और जयदेव उनादकट के कंधो पर होगा.

कोलकाता के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

कोलकाता के लिए उसके 2 आल राउंडर खिलाड़ी सुनील नरेन और रसेल सबसे मुख्या भूमिका निभा सकते है. टीम को शुभमन गिल से भी काफी उमीदें है. वहीँ KKR की जीत कार्तिक की कप्तानी पर भी काफी हद तक निर्भर करेगी.

2019 सीजन में रसेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 छक्के लगाए थे. आईपीएल में रसेल का सबसे ज्यादा 186.41 का स्ट्राइक रेट भी रहा है.

पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मैच में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो सामान्य से थोड़ी अधिक रहेगी जो विदेशी खिलाडियों के लिए लगातार मुश्किल का कारण बानी हुई है.

पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.

इस मैदान पर अब तक कुल 61 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 34 मैच जीती है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 26 मैच जीती है.

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है जो आईपीएल के हिसाब से बेहद कम है.

कोलकाता 2 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है वहीँ राजस्थान अभी तक आईपीएल का पहला सीजन जीतने में ही कमियां रही है

दोनों टीमों के आईपीएल के आज तक के नतीजे देखें तो कोलकाता का पलड़ा भारी नज़र आती यही मगर इस सीजन में राजस्थान की टीम जिस अंदाज़ में खेल रही यही, कोलकाता के लिए उसे पार पाना आसान नहीं होगा.

कोलकाता ने जहाँ एक्सपीरियंस खिलाड़ियों पर भरोसा किया है वहीँ राजस्थान की टीम यंग टैलेंट्स को ज्यादा तवज़्ज़ो दे रही है.

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

यह भी पढ़ें IPL 2020: जानिये अंक तालिका में कौनसी टीम है टॉप पर, किन खिलाड़ियों के सर सजी है Purple और Orange कैप, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात

यह भी पढ़ें IPL 2020- 5 विकेट से जीती चेन्नई, रायडू-डुप्लेसिस के बाद डेढ़ साल बाद मैदान पर उतरे धोनी ने जमाया रंग

यह भी पढ़ें IPL 2020: हार्दिक पंड्या के हिट विकेट होने पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर कर रहे है ट्रोल, देखिये हिट विकेट होने का वीडियो और मज़ेदार मीम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *