अब 400 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को ढेर करेगी ब्रह्मोस, सफल रहा स्वदेशी बूस्टर के साथ परीक्षण

भारत ने विस्तारित रेंज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो 400 किमी से अधिक दूरी पर लक्ष्य को मार सकती है। यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के PJ-10 परियोजना के तहत किया गया।

इस परीक्षण के दौरान मिसाइल को पहली बार स्वदेशी बूस्टर के साथ लॉन्च किया गया था। इस नए ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता 400 किमी है। इससे पहले डीआरडीओ ने इसी मिसाइल का 290 किमी रेंज के साथ सफल परीक्षण किया था।


ब्रह्मोस के लंबी दूरी तक मार करने वाले पहले संस्करण का परीक्षण 11 मार्च 2017 को किया गया था। जमीन पर 490 किमी दूर लक्ष्य को भेदने में सक्षम ब्रह्मोस ने सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा किया था। यह मिसाइल भारतीय नौसेना और वायुसेना में पहले से शामिल है।

इस स्वदेशी मिसाइल को खरीदने में दुनिया के कई देशों ने अपनी दिलचस्पी जाहिर की थी। इस बात की जानकारी डीआरडीओ चीफ सतीश रेड्डी पहले ही साझा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *