पेरिस में सुनाई दिया भयानक ‘धमाका’, थर्रा गया शहर, देखिए वीडियो

फ्रांस की राजधानी पेरिस और उसके आसपास अचनाक धमाके की इतनी तेज़ आवाज़ सुनाई जिससे सारा शहर थर्रा उठा. न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के मुताबिक लोगों का कहना था की उन्हें ऐसा लगा जैसे कोई ब्लास्ट हुआ हो. एक पल के लिए सभी लोग सहम गए थे. उन्हें समझ ही नहीं आया की क्या हुआ. जिस वक़्त यह धमाका हुआ उस समय पेरिस में टेनिस का मैच चल रहा था. उस वक़्त का यह वाक्य कैमरे में कैद हो गया.

धमाके के बारे में जानकारी देते हुए पेरिस की पुलिस ने बताया की पेरिस और उसके आस-पास के इलाकों में बहुत तेज शोर सुना गया। यह कोई धमाका नहीं था, यह एक लड़ाकू विमान था जिसने साउंड बैरियर पार किया था।’

साउंड बैरियर वह स्पीड है जब आप आवाज़ की गति या उससे ज्यादा तेज़ गति को छू लेते है. ऐसी ही गति को आज एक लड़ाकू विमान ने छुआ था जिससे यह आवाज़ पैदा हुई थी.

लेबनान की राजधानी बेरुत में बड़ा धमाका, सैकड़ों की मौत

NIA का खुलासा: आईएसआई और जैश-ए -मोहम्मद ने दिया पुलवामा हमले को अंजाम, ट्रेनिंग भी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *