बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा से दिख रहे हैं बदले-बदले हुए तेवर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बदले बोल ने अब सोमवार को पेगासस मामले की जाँच की माँग की है। ऐसी माँग करने वाले वह एनडीए के पहले नेता हैं। मालूम हो कि उनकी पार्टी जद(यू) बिहार में एनडीए गठबंधन की घटक दल है।

हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि वो इस मामले में किस तरह की जाँच चाहते हैं। पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “इतने दिनों से जब लोग लगातार बोल रहे हैं, तो इसके बारे में निश्चित रूप से मेरी समझ से जाँच कर लेनी चाहिए ताकि जो भी सच्चाई हो, वो सामने आ जाए और कभी भी, किसी को परेशान करने के लिए इस तरह का काम करना है तो ये नहीं होना चाहिए।

इसके लिए ये ज़रूरी है कि सब चीज़ों पर बात हो जाए।” लेकिन हाल के दिनों में ये उनका पहला बयान नहीं है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से अलग अपना मत ज़ाहिर किया है। इसके पहले 30 जुलाई को उन्होंने जातिगत जनगणना पर भी केंद्र सरकार से अलग राय जाहिर करते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री से इस तरह के जनगणना के लिए गुहार लगाएंगे।

बिहार सरकार की तरफ़ से यहाँ तक इशारा किया गया है कि जातीय जनगणना पर केंद्र राज़ी न हुई तो राज्य सरकार अपने खर्च पर ऐसी जनगणना करा सकती है। साथ ही एनडीए के नेताओं से अलग राय रखते हुए मुख्यमंत्री ने इसे जनता के हित में बताया।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के जनसंख्या नियंत्रण बिल पर भी उन्होंने अलग राय रखते हुए कहा था कि क़ानून लाकर जनसंख्या नियंत्रित नहीं की जा सकती, बल्कि इसके लिए महिलाओं में जागरूकता और शिक्षण जरूरी है।

अब ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा से अलग सुर क्यों बना रहे हैं। इस पर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बिहार में कम सीटें लाकर भी मुख्यमंत्री बनना, केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के बाद भी उनकी पार्टी को एक ही कैबिनेट मंत्री मिलना, ये सब बताता है कि उन्होंने जनता के बीच अपना आधार खोया है और अब वह फिर से अपनी खोई हुई ज़मीन वापस चाहते हैं।

Read More

  1. अक्षय कुमार की नई फिल्म का आज आ रहा है ट्रेलर
  2. जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश
  3. एआईएमआईएम से निपटने के लिए कांग्रेस और सपा ने तैयार की यह रणनीति
  4. मेकअप से इंदिरा गांधी के लुक में ढलने को लेकर चर्चा में रही लारा दत्ता
  5. टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गृहमंत्री शाह को सदनों में आ जाने पर बाल मुंडवाने का दिया चैलेंज
  6. राजनीति में वापसी के क्रम में मुलायम यादव और शरद यादव से लालू प्रसाद ने की मुलाकात
  7. भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में टीम अर्जेंटीना के हाथों गंवाया गोल्ड जीतने का सपना

2 thoughts on “बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा से दिख रहे हैं बदले-बदले हुए तेवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *