भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम को इस रोमांचक मुकाबले में 2-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी। टोक्यो ओलंपिक में 4 अगस्त को भारत और अर्जेंटीना की महिला हॉकी टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
भारत अब ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य मेडल मैच खेलेगा। सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना के लिए कप्तान मारिया नोइल ने 18वें और 36वें मिनट में गोल दागे, जबकि भारत की ओर से गुरजीत कौर ने मुकाबले के दूसरे मिनट में ही एकमात्र गोल किया।
इससे भारतीय टीम ने मैच में पहले क्वार्टर में ही बढ़त ले ली थी, लेकिन इसके बाद अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए स्कोर को बराबर किया।
भारत की टीम पहले दो क्वार्टर में अर्जेंटीना पर हावी नजर आई और टीम लगातार अटैकिंग गेम में रही, लेकिन दूसरे हाफ में अर्जेंटीना भारतीय डिफेंस की बार-बार परीक्षा लेती दिखी और मैच के 36वें मिनट में आखिरकार टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल की।
भारतीय टीम को कई बार पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी उसका फायदा उठाने में नाकाम रहीं और इस तरह कोच सोर्ड मारजेन की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम का पहली बार गोल्ड मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया।
भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने अपने शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना किया, लेकिन इसके बाद रानी रामपाल की कप्तानी में टीम ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार तीन जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
हालांकि निराशा की इस स्थिति में भी भारतीय टीम के पास पदक जीतने का मौका अब भी बरकरार है। उसे छह अगस्त को ब्रिटेन से प्लेऑफ में भिड़कर कांस्य पदक अपने नाम करना है।
भारतीय टीम का इससे पहले अच्छा प्रदर्शन मॉस्को ओलंपिक 1980 में देखने को मिला था जब छह टीमों में वह चौथे स्थान पर रही थी।
महिला हॉकी टीम का वह साल ओलंपिक में डेब्यू साल था। वहीं दूसरी तरफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी अपने सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम के हाथों हार झेलनी पड़ी।
Read More
- अक्षय कुमार की नई फिल्म का आज आ रहा है ट्रेलर
- जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश
- एआईएमआईएम से निपटने के लिए कांग्रेस और सपा ने तैयार की यह रणनीति
- मेकअप से इंदिरा गांधी के लुक में ढलने को लेकर चर्चा में रही लारा दत्ता
- टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गृहमंत्री शाह को सदनों में आ जाने पर बाल मुंडवाने का दिया चैलेंज
- राजनीति में वापसी के क्रम में मुलायम यादव और शरद यादव से लालू प्रसाद ने की मुलाकात

2 thoughts on “भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में टीम अर्जेंटीना के हाथों गंवाया गोल्ड जीतने का सपना”