उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ फिर खुल रहे हैं स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से इंटरमीडिएट लेवल (11वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए) के स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। राज्य में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी स्कूल खोले जाएंगे।

इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक में फैसला लिया गया जिसमें आने वाली 16 अगस्त से स्कूलों को खोलने का फैसले की पुष्टि की गई।

सरकार ने स्पष्ट किया कि 50 फीसदी यानी अल्टर्नेट डे की छात्र क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है।

इसके अलावा 1 सितंबर से कॉलेज और विश्नविद्यालय भी खोले जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आदेश में कहा कि कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारंभ करने की तैयारी की जाए।

शिक्षण संस्थानों में अध्ययन/अध्यापन प्रारंभ होने के दृष्टिगत सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थरमामीटर, मास्क आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

दो गज की दूरी की अनिवार्यता के अनुरूप व्यवस्था करनी होगी और हर संस्थान में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में आयोजित टीम 9 की बैठक में यह निर्णय लिया गया जिस की आधिकारिक घोषणा उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने की।

रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके लिए पहले अभिभावकों को अपनी सहमति देनी पड़ेगी और अभिभावकों या फिर माता-पिता की सहमति के बाद ही बच्चे स्कूल जा सकेंगे।

राज्य सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 5 अगस्त से एडमिश्न प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। सभी बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिए जाने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।

इसके अलावा राज्य सरकार ने कहा है कि शिक्षण संस्थानों के प्रारंभ होने के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण के विशेष शिविर लगाया जाना उचित होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में पहले से ही सभी जरूरी तैयारी कर ली जाए।

हालांकि परिषदीय स्कूल अभी नहीं खोले गए हैं लेकिन सभी परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता/सैनीटाइजेशन कराए जाने के भी आदेश है। शौचालयों की साफ-सफाई हो। कक्षाएं भी स्वच्छ रहें। बेसिक शिक्षा विभाग से समन्वय बनाकर  ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने की बात कही गई है।

कोरोना पर बता दें कि अभी प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। अब तक 16 लाख 85 हजार 91 से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

Read More

  1. ललन सिंह को जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान
  2. दिल्ली में भारी बारिश से परेशानी, हुआ जलभराव
  3. ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए हार्दिक सिंह ने अंतिम मिनट पर दागा गोल
  4. तेजस्वी यादव ने फिर किया विपक्षी दलों के साथ आने की मांग का आह्वाहन
  5. अखिलेश यादव ने शुरू की छोटे दलों को एक साथ लाकर भाजपा को हराने की मुहिम
  6. प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाए ई-रुपी के फायदे, किया लॉन्च
  7. सांसद प्रिंस राज ने भाई चिराग पासवान को की सुलह की पेशकश

3 thoughts on “उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ फिर खुल रहे हैं स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *