कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण राजधानी दिल्ली का तिलक नगर बाजार 23 से 27 जुलाई तक किया गया बंद

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है और इसी क्रम में सरकार भी आम नागरिकों को कोविड की वजह से लगे लॉकडाउन से सावधानी के साथ लगातार छूट दे रही है।

हालांकि कई क्षेत्रों में दिशा-निर्देशों के पालन में भारी उल्लंघन किया और देखा जा रहा हैं। ताजा मामला तिलक नगर के बाजारों का है, जहां लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे थे। ऐसे में पटेल नगर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने सख्त निर्णय लेते हुए बाजारों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया।

गुरुवार को जारी हुए आदेश में कहा गया कि कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर तिलक नगर के बाजारों को 23 जुलाई से 27 जुलाई तक बंद किए जा रहे है। एसडीएम जीतेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि सरकारी अधिकारियों ने पाया कि मॉल रोड, मेन मार्केट, मंगल बाजार रोड, पुराना बाजार और फ्रूट मार्केट सहित तिलक नगर के बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा।

आदेश में आगे बताया गया कि पिछले हफ्ते तिलक नगर में किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि भारी भीड़ जमा हो रही थी और पुलिस को कोविड के अनुरूप व्यवहार को लागू करने के लिए तैनात करना पड़ा। क्षेत्र के एसडीएम और बाजार प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक भी हुई जहां उन्हें स्थिति और कोविड प्रोटोकॉल पालन की आवश्यकता के बारे में बताया गया।

अधिकारियों और बाजार प्रतिनिधियों के बीच एक और बैठक तीन दिन पहले हुई थी और बाजार को कोविड हॉटस्पॉट बनने से रोकने के लिए एक योजना पर चर्चा हुई थी। वहीं दुकानदार भी कोविड से संबंधित एसओपी का पालन नहीं करते पाए गए।

तब तिलक नगर एसएचओ से एसडीएम कार्यालय को एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए बाजार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाए।

ज्ञात हो कि महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए दिल्ली में 19 अप्रैल से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। कोविड की स्थिति में सुधार को देखने के बाद शहर की चरणबद्ध अनलॉकिंग शुरू हुई थी जिसके तहत बाजारों को 7 जून से फिर से खोलने की अनुमति दी गई थी।

हालांकि, बार-बार कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन की घटनाओं के कारण शहर भर के कई बाजारों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिनमें लक्ष्मी नगर, लाजपत नगर, जनपथ, कमला नगर और सरोजिनी नगर शामिल हैं।

Read More

  1. पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर विचार करने और दाम कम करवाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आश्वासन
  2. हो सकती है कर्नाटक के मुख्यमंत्री की विदाई, 25 जुलाई को आएगा फैसला
  3. एप्पल लॉन्च करेगा अपना सबसे सस्ता 5जी आईफोन, यह होंगी खासियतें
  4. अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लिया सोशल मीडिया का सहारा, इंस्टा पर पोस्ट के जरिए हालात साझा करने की की कोशिश
  5. नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव पड़ने से पहले सामने आए फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के मामले
  6. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है कई मनोरंजक फिल्में एवं सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *