बिहार सरकार द्वारा ईडब्ल्यूएस को नहीं मिलेंगे अब आरक्षण के ये दो लाभ

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार ने झटका दिया है। ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को बिहार में पद व सेवाओं तथा शैक्षणिक संस्थाओं में नामांकन में मिलने वाले दस फीसद आरक्षण का कोई बैकलॉग तैयार नहीं किया जायेगा और आरक्षण के तहत तय सीट पर उम्मीदवार नहीं मिलने पर उस साल की रिक्ति खत्म हो जायेगी।

जाति आधारित जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री से मिले तेजस्वी और तेजप्रताप यादव

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव जाति आधारित जनगणना पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने विधानसभा पहुंचे।

बिहार विधानसभा के सदन में तेजस्वी ने उठाया विधायकों की पिटाई का मामला

बिहार विधानसभा में 23 मार्च को हुई विधायकों की पिटाई का मामला मानसून के बजट सत्र में भी उठाया गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को विधानसभा में पिटाई के मामले पर बहस कराने का प्रस्ताव पेश करना चाहते थे जिसे नामंजूर कर दिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोहराई जातीय जनगणना की मांग, साथ आए तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधायकों की एक समिति बनाई जानी चाहिए।

राजद के विधायक भाई वीरेन्‍द्र के दावे से मची सियासी हलचल

बिहार में लगातार बढ़ता हुआ सियासी पारा देखने को मिल रहा है। इसी बीच राजद के विधायक और प्रवक्ता भाई वीरेन्‍द्र के बयान से राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है।

फेसबुक पेज के जरिए तेजप्रताप यादव ने बढ़ाई सक्रियता

अपने अलग-अलग रूप व हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले तेजप्रताप ने अब सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाई है। उन्‍होंने अपना नया फेसबुक पेज बनवाया है जिसे ‘सेकंड लालू तेजप्रताप यादव’ नाम दिया गया है।

मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक का बहिष्कार कर दिखाए तेवर

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाली अध्यक्षता की बैठक से, जिसमें भाजपा, जद(यू) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के विधायकों ने शिरकत की, सहनी और उनकी पार्टी के चार विधायक नदारद रहे। राजग की बैठक में शामिल नहीं होने से पर सहनी ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा कि “बिहार में राजग जैसा कुछ नहीं है।

मंत्री सहनी और जीतन राम मांझी के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत

बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाराज चल रहे विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के प्रमुख और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी सोमवार की शाम हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पहुंचे।

बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारक ने थामा कांग्रेस का साथ

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धार्मिक न्यास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के स्टार प्रचारक गौरव कृष्ण चन्द्र शास्त्री ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

फूलन देवी के शहादत दिवस प्रकरण को लेकर मुकेश सहनी ने जवाब देने की कही बात

मंत्री मुकेश सहनी द्वारा फूलन देवी के शहादत दिवस मनाए जाने पर रविवार को वाराणसी में सियासत गरमा गई। दोपहर में बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी को पुलिस ने रोक दिया, इसके अलावा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कैंटोमेंट स्थित होटल डी पेरिस में नजरबंद कर दिया गया, शहर भर में लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग उतार दिए गए।

प्रेम प्रसंग मामले में क्रूरता से की लड़के की हत्या, बिहार के मुजफ्फरपुर का है मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रेम प्रसंग में एक भयावह हत्या की घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर साह निवासी सौरभ कुमार की सोनवर्षा में शुक्रवार की रात प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर विचार करने और दाम कम करवाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आश्वासन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार जाने पर गौर नहीं किया है, लेकिन अब आपस में विचार कर इस पर फैसला लेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं जद(यू) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

हाल ही में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से जद(यू) में शामिल होने वाले नेता उपेंद्र कुशवाहा जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर 31 जुलाई को काबिज होंगे। जद(यू) की नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक 31 जुलाई को संपन्न होगी उसमें औपचारिक तौर पर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

सुशील मोदी ने भारत में हेट कैंपेन को लेकर जताया शक, कई बड़े नेताओं को बताया शामिल

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद, दोनों बेटों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए बयानबाजी की है। उन्होंने पूछा कि लालू यादव और राबड़ी देवी ने अब तक कोरोना का टीका क्यों नहीं लिया और उनके दोनों बेटों ने भारत के बाहर विकसित हुए वैक्सीन क्यों लगवाई।

जद(यू) में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए छिड़ी बहस, जानें नेताओं ने क्या कहा

पटना में आयोजित जद(यू) पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा की तारीफ की। जद(यू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, हर संभावित मदद पहुंचाने का दिया निर्देश

हर साल की तरह इस बार भी बिहार बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। मॉनसून की शुरुआत में ही अत्यधिक वर्षा होने की वजह से इस बार समय से पहले ही बाढ़ आ गयी है। राज्य के 10 से भी अधिक जिले बाढ़ से प्रभावित हैं

तेजस्वी यादव ने एक बार मुख्यमंत्री बनने देने के बाद समस्याएं दूर करने कि की कवायद

देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल(राजद) ने हल्ला बोलने का फैसला किया है।

अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत पांच अफसरों को हटाया

बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी को हटाने के बाद पांच एसपी को नए जगह पर पदस्थापित किया है। पटना ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को औरंगाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं पटना मध्य के एसपी विनय तिवारी को भोजपुर का एसपी बनाया गया है।

जीतन राम मांझी और राजद के नेताओं के बीच छिड़ा शब्दों का वार

बिहार में अपराध के मुद्दे पर और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बचाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बयान देते हुए इसे अब तक की सबसे बेहतर सरकार बताया।