पटना में आयोजित जद(यू) पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा की तारीफ की। जद(यू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का सपना जल्द साकार होगा। वहीं दूसरी तरफ,जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने रविवार को दिल्ली में कहा कि “वैसे तो मैं सक्षम हूं काम करने में पर अगर पार्टी मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देने के लिए कहेगी तो मैं तुरंत यह करूंगा। इसमें किसी तरह की दो राय नहीं है।”
यह बात उन्होंने दिल्ली स्थित जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद किसी मजबूत व जिम्मेदार साथी को सौंपने के लिए तैयार हैं।
केंद्रीय इस्पात मंत्री का पद संभालने वाले जद(यू) के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि “मेरे और नीतीश कुमार के संबंध 23 साल के हैं। हम दोनों के रिश्ते प्रगाढ़ हैं, इसमें आगे और प्रगाढ़ता आती जाएगी।”
कार्यक्रम के दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि वह पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे ही पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण पर उपेंद्र कुशवाहा ने भी बयान दिया है। कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किस संदर्भ में बात कही, ये समझना होगा? जो जद(यू) और नीतीश कुमार का सपना है, वही हमारा भी सपना है।
जद(यू) और मजबूत हो, सरकार के काम लोगों के बीच जाएं, यही हम चाहते हैं। इसके आगे कुशवाहा ने रिश्तो पर सफाई देते हुए कहा, “हमारे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच में किसी तरह का मतभेद नहीं है।
हमने पार्टी के बैठक के दौरान इस पर अपनी बात कही। हमारी पार्टी के अध्यक्ष आरसीपी सिंह से फोन पर बात हुई। हम लोगों की मुलाकात हुई, साथ में बैठकर हमने चाय पी। हम पहले से प्रदेश का दौरा करते रहे हैं। अब भी कर रहे।”
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भी पार्टी में कोई कन्फ्यूजन नहीं होने और सबके मिलकर काम करने की बात को स्वीकारा।
Read More
- ओवैसी और राजभर के बीच आने लगी दरार की खबरें, यात्रा में साथ नहीं दिखाई दिए राजभर
- अफगानिस्तान में हुई मशहूर फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की हत्या
- कैप्टन अमरिंदर ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, सिद्धू प्रकरण में जताई नाराजगी
- मुंबई में आई मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, गई कई जानें
- टोक्यो ओलंपिक में सामने आए कोरोना के मामले
- पाकिस्तान में हुए बस धमाके के बाद चीन ने अपनाया कड़ा रुख, रद्द की सीपीईसी की बैठक

2 thoughts on “जद(यू) में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए छिड़ी बहस, जानें नेताओं ने क्या कहा”