भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद, दोनों बेटों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए बयानबाजी की है। उन्होंने पूछा कि लालू यादव और राबड़ी देवी ने अब तक कोरोना का टीका क्यों नहीं लिया और उनके दोनों बेटों ने भारत के बाहर विकसित हुए वैक्सीन क्यों लगवाई।
सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए यह सवाल उठाया, “कोरोना योद्धाओं की सराहना न कर देश का मनोबल गिरा रहे हैं, तो क्या ये विपक्षी भारत विरोधी अन्तरराष्ट्रीय टूल किट का हिस्सा नहीं हैं?” दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा “लालू प्रसाद ने अब तक कोरोना टीका नहीं लिया और राजद के राजकुमारों ने जो टीका लिया वह स्पुतनिक-वी भारत में विकसित नहीं है। क्या ऐसा करने के पीछे कोई भारत विरोधी फंडिंग नहीं हो सकती?”
रविवार को ट्वीट कर सुशील मोदी ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, लालू प्रसाद और ममता बनर्जी को भी घेरा और खालिस्तानी फंडिंग वाले किसान आंदोलन का समर्थक बताया।
उनका कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए बनी भारतीय वैक्सीनों के खिलाफ बड़ी साजिश चलाई जा रही है जिसके लिए विदेशों से फंडिंग हो रही है। मोदी ने कहा कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन पर संदेह पैदा करने वाले बयान देते हैं और दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाकर 40 करोड़ डोज लगवाने के लिए कोरोना योद्धाओं की सराहना न कर देश का मनोबल गिरा रहे हैं।
उनके हिसाब से ऐसे नेता भारत विरोधी अंतरराष्ट्रीय टूल किट का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसी अंतरराष्ट्रीय साजिशें सीएए, किसान आंदोलन और कोरोना महामारी के बीच देखने को मिली जिसमें सरकार के खिलाफ भड़काने के लिए विदेशों से फंडिंग की जा रही थी।
Read More
- पाकिस्तान में हुए बस धमाके के बाद चीन ने अपनाया कड़ा रुख, रद्द की सीपीईसी की बैठक
- जद(यू) में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए छिड़ी बहस, जानें नेताओं ने क्या कहा
- सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए समूह के गठन का नेतृत्व संभालेंगे अधीर रंजन चौधरी
- शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, पहले ही दिन देखने को मिला भारी हंगामा
- 15 दिनों बाद यात्री फिर से उठा सकेंगे मेट्रो के ‘पिंक लाइन’ की सुविधा

4 thoughts on “सुशील मोदी ने भारत में हेट कैंपेन को लेकर जताया शक, कई बड़े नेताओं को बताया शामिल”