बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का शोर अपने चरम पर है। चुनावी रण में अब पीएम मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई शीर्ष नेता मोर्चा संभाल चुके हैं। हालांकि मुख्य तल्ख़ी महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव और एनडीए के सिमी चेहरे नीतीश कुमार के बीच देखने को मिल रही है। नीतीश जहां अपनी उपलब्धियां गिना रहे वहीं तेजस्वी उनकी नाकामियों को ले प्रहार का कोई मौका नही छोड़ रहे हैं।
तेजस्वी ने अब एक ऐसा ही सवाल सीएम नीतीश से फिर पूछ है। ट्वीट के माध्यम से तेजस्वी ने सीएम नीतीश को खुली चुनौती देते हुए पूछा,’सीधी और खुली चुनौती है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संपूर्ण बिहार में किसी एक ऐसे थाने और प्रखंड कार्यालय का नाम बतायें जहां बिना चढ़ावे यानि बिना रिश्वत के कोई कार्य होता है? अगर मेरी बात गलत और इसमें कोई संदेह है तो अपने भाषण में ज़रा एक बार पब्लिक से पूछ लीजिएगा। जवाब मिल जाएगा।’
बिहार चुनाव: सुशील मोदी ने तेजस्वी के 10 सवालों के जवाब में दागे 5 सवाल
बिहार चुनाव विशेष- क्या मोदी-नीतीश के करीबी रहे प्रशांत किशोर पर्दे के पीछे से निभा रहे बड़ी भूमिका?
