आईपीएल में आज 2 बेहद महत्वपूर्ण मैच खेले जाने है. पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबु धाबी में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा और दूसरा किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच दुबई में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा
किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच आज एक महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला है. जो भी यह मैच हारा उसका आईपीएल से निकलना लगभग तय है. दोनों ही इस समय निचले पायदान की टीमें है.
पंजाब ने अब तक खेले गए 10 में से 4 मैच जीते है वहीँ हैदराबाद को भी 10 में से 4 में जीत हासिल हुई है. पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में इस समय दूसरे छठे स्थान पर है और हैदराबाद की टीम पांचवे पर.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में हैदराबाद ने पंजाब को 69 रनों से करारी शिकस्त दी थी.
उस मैच के हीरो रहे थे जॉनी बैरस्टो. उन्होंने 55 गेंदों पर ताबड़तोड़ 97 रनों की पारी खेली थी.
हेड-टु-हेड मुकाबले
पंजाब और हैदराबाद के बीच अब तक 25 मैच हुए है जिसे 11 हैदराबाद ने और केवल 4 में पंजाब ने जीत दर्ज़ की है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो ह्यदेरबाद का पलड़ा भारी दिखाई देता है.
हैदराबाद के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
हैदराबाद की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे पर सारा दारोमदार होगा. दोनों ही ओपनर इस वक़्त कमाल की फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑरेंज कैप की लिस्ट के वार्नर और बेयरस्टो प्रबल दावेदारों में से एक है.
वहीँ मिडिल ऑर्डर में केन विलियमसन टीम और विजय शंकर टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट में टी नटराजन, राशिद खान और संदीप शर्मा और विजय शंकर पर सारी ज़िम्मेदारी होगी. रशीद खान की बोलिंग को पार पाना राजस्थान के बल्लाज़ो के लिए आसान नहीं होगा.
पंजाब के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
पंजाब की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ज़बरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे है. दोनों ही ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप 5 में बने हुए है. वहीँ मिडल आर्डर में मैक्सवेल बल्लेबाज़ी क्रम में टीम को मजबूती प्रदान करेंगे.
हालांकि इस सीजन में मैक्सवेल का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है. गेंदबाज़ी की बात की जाए तो शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी के अलावा रवि बिश्नोई पर दारोमदार होगा. इस सीजन में मोहम्मद शमी शानदार गेंदबाज़ी कर रहे है और पर्पल कैप की दौड़ में शामिल है.
मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.
इस मैदान पर अब तक कुल 64 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 34 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 29 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है.
इस सीजन इस मैदान पर अब तक 18 मैच खेले जा चुके है जिसमें 12 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.
हैदराबाद की टीम ने 3 बार आईपीएल का फाइनल खेला है जिसमें से वो 2 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है वहीँ पंजाब की टीम ने अब तक एक बार भी आईपीएल का ख़िताब अपने नाम नहीं किया है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली अब तक की सबसे करारी हार, मुंबई इंडियंस का सुपर 4 का टिकट पक्का
