तेजस्वी यादव ने एक बार मुख्यमंत्री बनने देने के बाद समस्याएं दूर करने कि की कवायद

देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल(राजद) ने हल्ला बोलने का फैसला किया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए इसी हफ्ते बिहार में मंहगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरने की घोषणा की। तेजस्वी ने कहा कि “केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही हैं।

लगातार पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। 18 जुलाई को बिहार के सभी प्रखंडों में हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। अगले दिन 19 तारीख को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा।”  उनके आरोप में जनसंख्या नियंत्रण से बड़ा मुद्दा महंगाई और भ्रष्टाचार को बताया गया लेकिन इस पर कहीं कोई चर्चा नहीं होने की बात भी कही।

साथ ही महागठबंधन में शामिल दलों को भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। तेजस्वी ने सारी व्यवस्था को चौपट कहते हुए बिहार की नीतीश सरकार पर हमलावर होते हुए उसे नाकाम बताया।

राज्य में बाढ़ की समस्या को भी उजागर करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने एक बार मुख्यमंत्री बनने देने का मौका मांगा और कहा कि अगर उन्‍हें एक बार मुख्‍यमंत्री बना दें तो वह सारी समस्याएं दूर कर देंगे। आगे 25 जुलाई को महागठबंधन की बैठक में मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

इसी बीच तेजप्रताप यादव भी नीतीश कुमार पर हमलावर होते दिखे और महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा।

Read More

  1. कोरोना से बचाव के लिए संसद में अपनाई जाएगी यह नई तकनीक
  2. स्वास्थ्य मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीटों से विपक्ष को दिया विश्लेषित जवाब
  3. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, मुख्यमंत्री ने की अगवानी
  4. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की हुई पदोन्नति, अब बने राज्यसभा में सदन के नेता
  5. नवजोत सिंह सिद्धू को अनिल विज के द्वारा नसीहत
  6. अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत पांच अफसरों को हटाया
  7. शेरशाह का टीजर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ और कियारा की नई फिल्म इस जांबाज पर है केंद्रित
  8. इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम के सामने आई मुसीबत, यह खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

4 thoughts on “तेजस्वी यादव ने एक बार मुख्यमंत्री बनने देने के बाद समस्याएं दूर करने कि की कवायद

  1. Pingback: Anonymous

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *