विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिलों के दौरे पर निकले असदुद्दीन ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों-शोरों से कर है। वे पश्चिमी उत्तरप्रदेश के संभल और मुरादाबाद जनपद के दौरे पर पर है जो मुस्लिम समुदाय का निर्णायक केंद्र माना जाता है।

पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने और कार्यकर्ताओं से मीटिंग करने का भी कार्यक्रम है। उनके द्वारा एक अस्पताल का भी उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है, जो उनके नाम से बनाया जा रहा है। ओवैसी कई जिलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके मुरादाबाद पहुंचे।

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत की है। वह गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल के एआईएमआईएम यूनिट के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए शाम 4 बजे मुरादाबाद पहुंचे।

मुरादाबाद के गलशहीद चौराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब मज्जू खां की कब्र पर फ़ातिहा पढ़कर दो मिनट वहां रुके और उसके बाद कब्रिस्तान से बाहर निकले।

मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद डॉक्टर एस टी हसन ने असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा के लिए वोट काटने का आरोप लगाया था। इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया और मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।

वहीं सपा के स्थानीय पार्षद सुहैल ने भी ओवैसी पर आरोप लगाया कि वो यहां आए थे तो कुछ देर रुकते बातचीत करते, लेकिन वो सिर्फ़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की क्रब पर दो-दो मिनट के लिए जाकर सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के अलावा कुछ नहीं करना चाह रहे।

गौरतलब हो कि ओवैसी के पूरे कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ीं। तीसरी लहर की चेतावनी के बावजूद बिना मास्क के सैकड़ों लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े हुए नज़र आए और कोई सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं दिखी।

Read More

  1. कोरोना से बचाव के लिए संसद में अपनाई जाएगी यह नई तकनीक
  2. स्वास्थ्य मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीटों से विपक्ष को दिया विश्लेषित जवाब
  3. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, मुख्यमंत्री ने की अगवानी
  4. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की हुई पदोन्नति, अब बने राज्यसभा में सदन के नेता
  5. नवजोत सिंह सिद्धू को अनिल विज के द्वारा नसीहत
  6. अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत पांच अफसरों को हटाया
  7. शेरशाह का टीजर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ और कियारा की नई फिल्म इस जांबाज पर है केंद्रित
  8. इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम के सामने आई मुसीबत, यह खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव
  9. तेजस्वी यादव ने एक बार मुख्यमंत्री बनने देने के बाद समस्याएं दूर करने कि की कवायद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *