इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम के सामने आई मुसीबत, यह खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है जब टीम के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इन खिलाड़ियों के संक्रमित पाए जाने के बाद इसका असर दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर भी पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, जो भारतीय खिलाड़ी अभी भी कोरोना पॉजिटिव है वह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत है।

यह जानकारी मिलने के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। बीते दिनों इंग्लैंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं तो ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया में कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के बाद टीम इंडिया इन दिनों तीन हफ्ते के ब्रेक पर है। इस दौरान भारत के कई खिलाड़ी ब्रिटेन की अलग-अलग जगहों पर घूमने भी गए। इसी दौरान उनके कोरोना की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन में दो भारतीय खिलाड़ी कोरोना से प्रभावित हुए और अब दोनों अच्छा महसूस कर रहे हैं जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरे खिलाड़ी का टेस्ट 18 जुलाई को किया जाएगा तब तक उसका 10 दिन का आइसोलेशन समय पूरा हो चुका होगा।

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच अगस्त के पहले हफ्ते में खेला जाना है। उससे पहले 20 जुलाई से भारतीय टीम को एक काउंटी मैच खेलना है, जो तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच होगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार,खिलाड़ियों को ठंड लगने, खांसी जैसे हल्के लक्षण हुए थे और तभी से आइसोलेशन का पालन किया जा रहा है। 

Read More

  1. कोरोना से बचाव के लिए संसद में अपनाई जाएगी यह नई तकनीक
  2. स्वास्थ्य मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीटों से विपक्ष को दिया विश्लेषित जवाब
  3. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, मुख्यमंत्री ने की अगवानी
  4. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की हुई पदोन्नति, अब बने राज्यसभा में सदन के नेता
  5. नवजोत सिंह सिद्धू को अनिल विज के द्वारा नसीहत
  6. अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत पांच अफसरों को हटाया
  7. शेरशाह का टीजर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ और कियारा की नई फिल्म इस जांबाज पर है केंद्रित

3 thoughts on “इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम के सामने आई मुसीबत, यह खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

  1. Pingback: Anonymous

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *