सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘शेरशाह’ का टीजर और फिल्म की रिलीज होने की तारीख दर्शकों के सामने प्रस्तुत कर दी गई है।
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, “हीरोज अपनी कहानियों के माध्यम से जीते हैं। कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की सच्ची कहानी आपके सामने लाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
यह फिल्म मेरे लिए एक लंबी जर्नी रही है और एक रीयल लाइफ कैरेक्टर को निभाने पर मुझे गर्व है। ‘शेरशाह’ 12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है।”
इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में नजर आएंगे जो कि कारगिल युद्ध के समय जाबांजी से लड़े थे। फिल्म के नाम पर आपको बता दें चूंकि युद्ध के समय विक्रम बत्रा का कोड नेम ‘शेरशाह’ था इसीलिए फिल्म का नाम भी ‘शेरशाह’ रखा गया है।
विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा के अलावा शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अंकिता गोराया, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शाताफ फिगर और पवन चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। ‘शेरशाह’ साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड वार ड्रामा बताई जा रही है जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंदर जोश और देशभक्ति जगाने वाली है। इसे अमेज़न प्राइम पर देखा जा सकेगा।
गौरतलब हो कि 13 अगस्त को अजय देवगन की ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भी डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है जो खुद एक वाॅर ड्रामा है।
Read More
- कोरोना से बचाव के लिए संसद में अपनाई जाएगी यह नई तकनीक
- स्वास्थ्य मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीटों से विपक्ष को दिया विश्लेषित जवाब
- प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, मुख्यमंत्री ने की अगवानी
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की हुई पदोन्नति, अब बने राज्यसभा में सदन के नेता
- नवजोत सिंह सिद्धू को अनिल विज के द्वारा नसीहत
- अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत पांच अफसरों को हटाया

4 thoughts on “शेरशाह का टीजर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ और कियारा की नई फिल्म इस जांबाज पर है केंद्रित”