बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी को हटाने के बाद पांच एसपी को नए जगह पर पदस्थापित किया है। पटना ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को औरंगाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं पटना मध्य के एसपी विनय तिवारी को भोजपुर का एसपी बनाया गया है।
पटना लॉ एँड ऑर्डर के एएसपी स्वर्ण प्रभात को भागलपुर का सिटी एसपी बनाया गया है तो वहीं दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीत कुमार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर पदस्थापित किया गया है।
बाढ़ के एसडीपीओ अंबरीश राहुल को पटना सिटी एसपी मध्य के पद पर पदस्थापित किया गया है। डेहरी अनुमंडल के एसडीओ सुनील कुमार सिंह को पद से हटाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग किया गया है।
पटना के डीटीओ पुरुषोत्तम को भी हटा दिया गया है। भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद एसपी सुधीर कुमार पोरिका को पुलिस मुख्यालय में योगदान का आदेश जारी किया गया था।
शाम में इन दोनों जिलों के अलावे पांच जगहों पर नए एसपी की तैनाती की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी और ऐसे कई जिले है जहां जिला अध्यक्ष और एसपी के साथ-साथ एसडीओ, डीएसपी, एसडीपीओ और इंस्पेक्टर स्तर पर आने वाले दिनों में फेलबदल की जा सकती है।
दरअसल, राज्य सरकार विगत माह बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था को सदृढ़ करने के साथ-साथ बालू के काले खेल को रोकने के लिए तबादले कि कारवाई करने के मूड में आई है। बिहार में अवैध खनन के खेल में नीतीश सरकार ने कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की लिस्ट भी तैयार की है।
अवैध खनन के खेल में पुलिस से लेकर प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते भोजपुर और औरंगबाद के एसपी समेत पांच अफसरों को हटा दिया गया है।
Read More
- कोरोना से बचाव के लिए संसद में अपनाई जाएगी यह नई तकनीक
- स्वास्थ्य मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीटों से विपक्ष को दिया विश्लेषित जवाब
- प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, मुख्यमंत्री ने की अगवानी
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की हुई पदोन्नति, अब बने राज्यसभा में सदन के नेता
- नवजोत सिंह सिद्धू को अनिल विज के द्वारा नसीहत
