जैसे-जैसे आईपीएल का सीजन आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसक रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के इस सीजन में अब तक 19 मैच खेले जा चुके है जो किसी रोलरकॉस्टर से कम नहीं रहे. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.
इन रिकार्ड्स के साथ-साथ पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है.
अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले स्थान पर पहुँच गई है. दिल्ली ने 5 में से 4 मैच में जीत हासिल की है.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है मुंबई की टीम. दिल्ली से मैच हारने के बाद भी बैंगलोर की टीम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. कोलकाता की टीम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. पांचवे नंबर पर राजस्थान की टीम बनी हुई है. पंजाब को 10 विकटों से हराने के बाद चेन्नई की टीम आखरी पायदान से उठकर छठे नंबर पर आ गई है.
वहीँ मुंबई के हाथों मैच गवाने के बाद हैदराबाद की टीम चौथे पायदान से सीधा सातवें पायदान पर फिसल गई. 5 में से 4 मैच हारने के बाद पंजाब की टीम सबसे निचले पायदान पर आ गई है.
अब बात करे ऑरेंज कैप की करें तो चेन्नई के खिलाफ खेली अपनी 63 रनों की बदौलत पंजाब के कप्तान केएल राहुल 302 रनों के साथ पहले स्थान पर आ गए है.

वहीँ पंजाब के खिलाफ शानदार 87 रनों की बदौलत CSK के डु प्लेसिस तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर आ गए है.
इस लिस्ट में 272 रनों के साथ पंजाब के मयंक अग्रवाल लिस्ट में पहले से तीसरे नंबर पर खिसक गए है. दिल्ली के कप्तान सुरेश अय्यर 181 रनों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. कल बैंगलोर के खिलाफ अपनी शानदार पारी के बाद पृथ्वी शॉ 179 रनों के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गए है.
वहीँ बात करें पर्पल कैप की तो कल के मैच में बैंगलोर के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ रबाडा दूसरे पायदान से सीधा पहले पायदान पर पहुँच गए है.

राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट लेने वाले बैंगलोर के युजवेंद्र चहल 8 विकेटों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. हैदराबाद के खिलाफ 2 विकेट लेने के बाद मुंबई के बोल्ट इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए है. वहीँ पंजाब के मोहम्मद शमी इस लिस्ट में खिसककर चौथे नंबर पर आ गए है.
कल बैंगलोर के खिलाफ 2 विकेट लेकर दिल्ली के एनरिच नोर्त्जे पांचवे पायदान पर पहुँच गए है.
