आज सुबह-सुबह लद्दाख भूकंप के झटकों से दहल गया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है. भूकंप धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है.

भूकंप सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर आया. सुबह का समय होने के कारण अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे. मगर भूकंप के झटके इतनी तेज़ थे की लोग उठकर घर वे बाहर निकल आये और डर के मारे काफी देर तक घरों में ही नहीं गए.
हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आयी है.
पिछले काफी समय से लगातार लद्दाख में भूकंप के झटके आ रहे है. आपको बतादें की 8 सितम्बर को भी लद्दाख में भूकंप आया था, तब उसकी तीव्रता 4.4 थी.
भूकंप के झटकों से दहले इंडोनेशिया और ईरान, इतनी थी तीव्रता
भूकंप से दहला जापान, इतनी थी तीव्रता
भूकंप से हिले मुंबई-नासिक, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 मापी गई
