हाथरस: 6 साल की एक और बेटी दरिंदगी का शिकार, शव के साथ धरने पर बैठे परिजन

हाथरस की दलित बेटी के बलात्कार को लेकर अभी भी पूरे देश में गुस्सा बना हुआ है. उसे इन्साफ दिलाने को लेकर धरने और प्रदर्शनों का दौर जारी है. राजनितिक पार्टियां और  सामजिक संगठन लगातार सरकार पर दबाव बना रहे है. 

वहीँ इन सबके बीच हाथरस से एक और शर्मनाक घटना सामने आयी है. 6 साल की लड़की की बलात्कार के बाद मौत हो गई है. पीड़िता के साथ 15 दिन पहले अलीगढ़ जिले के इगलास गांव में यह शर्मनाक घटना घटित हुई थी. लड़की की हालत खराब होने के बाद उसे स्थनीय अस्पताल में भर्ती करवाया था गया जहाँ तबियत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने लड़की को दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था.

इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई. मौत से गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रख प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है और मांग कर रहे है की जब तक असली आरोपी को नहीं पकड़ा जाएगा तब तक वह यहां नहीं हिलेंगे. मौके की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. 

पीड़ित परिवारवालों का कहना है की लड़की की मौसी के बेटे ने ही लड़की के साथ बलात्कार किया है मगर पुलिस आरोपी को बचा रही है और उसकी जगह उसके मंदबुद्धि भाई को गिरफ्तार कर मामले को घुमाने में लगी है. 

वहीँ दूसरी ओर दलित लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया कि अदालत को मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच का निर्देश देना चाहिए. हलफनामे में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट को CBI जांच की निगरानी करनी चाहिए.

हाथरस पहुंचे आप सांसद संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही, देखें वीडियो

हाथरस- भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहित 500 पर केस, जानें

हाथरस केस: कांग्रेस नेता का ऐलान, आरोपियों का सर लाओ, 1 करोड़ पाओ

हाथरस केस: एक और बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, पीड़िता के चरित्र पर उठाये सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *