महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 15 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नवी मुंबई से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है जिसके साथ ही मामले के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
वहीँ इन सबके बीच हाथरस से एक और शर्मनाक घटना सामने आयी है. 6 साल की लड़की की बलात्कार के बाद मौत हो गई है. पीड़िता के साथ 15 दिन पहले अलीगढ़ जिले के इगलास गांव में यह शर्मनाक घटना घटित हुई थी.