क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को हरियाणा के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने नसीहत दी है।
गृह मंत्री विज ने सिद्धू से बार-बार अलग-अलग पार्टियों में जाकर पार्टियों को खराब ना करने से अच्छा एक अलग से पार्टी बना लेने को कहा। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “सिद्धू कौन-सी पार्टी में जाएंगे और कौन-सी पार्टी में नहीं, ये उनका व्यक्तिगत मामला है।
लेकिन, मेरी उनको राय है कि वो बार-बार अलग-अलग पार्टियों में जाकर पार्टियों को खराब ना करें। अच्छा ये है कि वो अलग से अपनी पार्टी बना लें।” ज्ञात हो कि नवजोत सिंह सिद्धू ने 14 सितंबर 2016 को भाजपा में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
इसके पहले उन्होंने 18 जुलाई 2016 को राज्यसभा से अपना इस्तीफा दिया था। उसी समय यह अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि अब वे पार्टी से भी इस्तीफा दे देंगे। हालांकि, सिद्धू का भाजपा छोड़ने के बाद यह कहा जा रहा था कि वह अलग से अपनी कोई पार्टी बनाएंगे लेकिन जनवरी 2017 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
अब जबकि पंजाब के कांग्रेस में भी उनकी अपनी सरकार के मुखिया और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से ठन गई है, तो उन्होंने अब नई पार्टी की तलाश शुरू कर दी है।
यह मामले तब उठ रहे हैं जब सिद्धू ने ट्वीट करके आप पार्टी की तारीफ की और लिखा की आप पार्टी उनके द्वारा किए गए प्रयासों को समझती है।
Read More

One thought on “नवजोत सिंह सिद्धू को अनिल विज के द्वारा नसीहत”