प्रेम प्रसंग मामले में क्रूरता से की लड़के की हत्या, बिहार के मुजफ्फरपुर का है मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रेम प्रसंग में एक भयावह हत्या की घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर साह निवासी सौरभ कुमार की सोनवर्षा में शुक्रवार की रात प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

मारपीट के दौरान उसका गुप्तांग भी काट दिया गया। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पोस्टमार्टम से शव आने के बाद देवरिया रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है।

बताया गया है कि सोनवर्षा में एक लड़की से सौरभ का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सौरभ के पिता मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम फोन करके उनके बेटे को सोनवर्षा में आरोपितों ने बुलाया था। इस दौरान सौरभ को बांधकर रॉड व ईंट से बुरी तरह पिटाई की गई।

उसके गुप्तांग को भी काट दिया गया। बेहोश होने पर आरोपित उसे एक निजी अस्पताल में ले गए और परिवार को सूचना देकर उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उनके सादे कागज पर जबरन दस्तखत भी ले लिया कि गलती करने पर उनके बेटे की पिटाई गई की गई है और उसे जिंदा हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। बाद में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई।

सौरभ का शव शनिवार दोपहर तीन बजे रेपूरा पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने दोपहर तीन बजे से लेकर पांच बजे तक देवरिया रोड जाम किया। बाद में परिजन व ग्रामीण शव को लेकर सोनबरसा पहुंचे। आक्रोशित लोग आरोपितों के दरवाजे पर ही शव का अंतिम संस्कार करने लगे।

इस दौरान सोनबरसा के लोगों ने विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले चिता में आग लगा दी गई थी। बताया गया कि दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सौरभ के पिता ने बताया कि आरोपितों ने एक साल पूर्व भी पुत्र के साथ मारपीट की थी। बेरहमी से पिटाई करते हुए सौरभ के नाखून उखाड़ लिये थे। युवती के परिजन उसपर पुत्री को तंग करने का आरोप लगाते रहे थे। सौरभ से मारपीट के मामले को दोनों पक्ष ने आपस में सुलह समझौता कर सुलझा लिया था। इसके बाद वह उड़ीसा चला गया और वहीं एक निजी कंपनी में काम करने लगा।

पिता मनीष कुमार ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इसी महीने आठ जुलाई को सौरभ की बहन की शादी हुई थी। हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है। वह मनीष कुमार का इकलौता पुत्र था। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व भी आरोपितों ने पुत्र की हत्या की धमकी दी थी और आरोपितों की आपराधिक पृष्ठभूमि रहने का दावा किया। पुलिस नें मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है।

घटना के बाद आरोपी पूरा परिवार घर बंद करके फरार है। इलाके में इस हत्या को लेकर भारी तनाव व्याप्त है। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। कांटी समेत आस पास के करजा, पानापुर ओपी, ब्रम्हपुरा और सदर थाने को अलर्ट कर दिया गया है।

सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Read More

  1. कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण राजधानी दिल्ली का तिलक नगर बाजार 23 से 27 जुलाई तक किया गया बंद
  2. अभिनेता कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का पोस्टर हुआ जारी, पायलट के किरदार में देंगे दिखाई
  3. काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए ज्ञानवापी मस्जिद की तरफ से मिली 1700 स्क्वायर फीट की जमीन, काॅरिडोर में आएगी और भी भव्यता
  4. पेगासस जासूसी प्रकरण पर राहुल गांधी ने सरकार पर उठाए सवाल, खुद के भी फोन टैप होने की कही बात
  5. संसद में जारी रहा भारी हंगामा, बिगड़ती स्थिति देख कार्यवाही हुई स्थगित
  6. उत्तर प्रदेश की लड़ाई में आम के स्वाद को लेकर शुरू हुआ कटाक्ष, राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री योगी ने कसा तंज
  7. पंजाब के बाद अब राजस्थान में पार्टी के मसले हल करेगी कांग्रेस, मुख्यमंत्री, पार्टी महासचिव व प्रदेश प्रभारी की हुई बातचीत
  8. योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार, आगामी चुनाव व वोट बैंक के आधार पर रहेगी नजर

2 thoughts on “प्रेम प्रसंग मामले में क्रूरता से की लड़के की हत्या, बिहार के मुजफ्फरपुर का है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *