बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारक ने थामा कांग्रेस का साथ

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में धार्मिक न्यास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के स्टार प्रचारक गौरव कृष्ण चन्द्र शास्त्री ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा एवं विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता सह मिलन समारोह में प्रसिद्ध कथावाचक को कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण कराया।

गौरव कृष्ण चन्द्र शास्त्री ने कहा कि “भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है। जनहित में कोई मुद्दा आप दल के अंदर नहीं उठा सकते। भारतीय जनता पार्टी संत समाज का इस्तेमाल केवल सत्ता प्राप्ति के लिए करती है, उसके बाद उनसे अपने एजेंडे पर काम करने का दबाव बनाती है, जिसे संत समाज हमेशा से नकारता रहेगा।”

उन्होंने तुष्टिकरण की नीति पर भाजपा के काम करने पर नाराजगी जताई। गौरव कृष्ण चन्द्र शास्त्री के साथ संत निकेश चौधरी, धीरज पांडेय, अंजनी चौधरी और उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रेस वार्ता में मोदी सरकार द्वारा बनाये गए तीन कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्रैक्टर मार्च का समर्थन किया।

डॉ झा ने अंतिम दम तक किसानों के हक की लड़ाई लड़ते और उनको वाजिब हक दिलाने का प्रयास करते रहने की बात कही। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी ने केंद्र की निरंकुश सरकार को आईना दिखाने का काम किया है।

साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवासन को हिरासत में लिए जाने और राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा को घर में नजरबंद करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

प्रेस वार्ता और मिलन समारोह में विधायक अफाक आलम, इजहारुल हुसैन, प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट शरवत जहां फातिमा, प्रवक्ता असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन सौरभ सिन्हा, सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहें।

Read More

  1. प्रेम प्रसंग मामले में क्रूरता से की लड़के की हत्या, बिहार के मुजफ्फरपुर का है मामला
  2. झारखंड में सरकार गिराने के मामले में गिरफ्तार आरोपी निकले फल-सब्जी विक्रेता और दिहाड़ी मजदूर
  3. पुलिस की पूछताछ के दौरान रो पड़ी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी
  4. फूलन देवी के शहादत दिवस प्रकरण को लेकर मुकेश सहनी ने जवाब देने की कही बात
  5. बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से दिया इस्तीफा
  6. मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम के जरिए बताई शो नहीं छोड़ने की बात
  7. किन्नौर हादसे में खिलखिलाती हुई डॉ दीपा शर्मा ने गंवाई अपनी जान

One thought on “बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारक ने थामा कांग्रेस का साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *