हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इसी हादसे में डॉक्टर दीपा शर्मा की भी मौत हो गई।
डॉ दीपा के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है,वहीं लोग इस घटना पर शोक जताते नजर आ रहे हैं। दीपा राजस्थान के जयपुर की थीं और किन्नौर छुट्टियां बिताने आई थीं। उन्होंने दिल दहला देने वाले हादसे से कुछ देर पहले ही अपनी तस्वीर ट्वीट की थी।
तब वो भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) की नागास्ती पोस्ट के पास खड़ी थीं जो सीमा की आखिरी छोर है। उन्होंने लिखा था, “भारत के आखिरी छोर पर खड़ी हूं जहां तक आम नागरिकों को आने की अनुमति है।
यहां से करीब 80 किमी आगे तिब्बत शुरू हो जाता है जिस पर चीन ने अवैध कब्जा कर रखा है।” फोटो में उनके कंधे में कैमरा और बैग लटक रहा था। डॉ. दीपा शर्मा ने अपने ट्विटर पर अपना परिचय बतौर पंचकर्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री के साथ आयुर्वेद का डॉक्टर और लेखक बताया है। वो विज्ञान में स्नातकोत्तर (MSc), क्लीनिकल न्यूट्रीशियन और डाइटेटिक्स थीं।
वह सोशल मीडिया पर काफी खुद भी सक्रिय थी और फॉलो की जा रही थीं। ट्विटर पर उनके 20.5 हजार फॉलोअर हैं। कहा जा रहा है कि वह पहली बार अकेले यात्रा पर निकली थीं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा को लेकर अपडेट दे रही थीं।
दीपा के आखिरी ट्वीट के बाद ही खबर आई कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चितकुला से सांगला जा रहे पर्यटकों को ले जा रहे टेम्पो के ऊपर एक बड़ा पत्थर गिर गया जिसकी वजह से 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन घायल हो गए।
किन्नौर में ये हादसा रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ था, जब सांगला-छितकुल रोड पर अचानक पहाड़ पर से पत्थर गिरने लगे और नीचे आते-आते इन्होंने तबाही का रूप ले लिया। इस दौरान नीचे बना हुए एक पुल, खड़ी गाड़ियां सब तहस-नहस हो गया और पुल से गुजर रहा एक ऑटो भी खत्म हो गया।
घटना पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।
Read More
- प्रेम प्रसंग मामले में क्रूरता से की लड़के की हत्या, बिहार के मुजफ्फरपुर का है मामला
- झारखंड में सरकार गिराने के मामले में गिरफ्तार आरोपी निकले फल-सब्जी विक्रेता और दिहाड़ी मजदूर
- पुलिस की पूछताछ के दौरान रो पड़ी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी
- फूलन देवी के शहादत दिवस प्रकरण को लेकर मुकेश सहनी ने जवाब देने की कही बात
- बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से दिया इस्तीफा
- मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम के जरिए बताई शो नहीं छोड़ने की बात

One thought on “किन्नौर हादसे में खिलखिलाती हुई डॉ दीपा शर्मा ने गंवाई अपनी जान”