बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाराज चल रहे विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के प्रमुख और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी सोमवार की शाम हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पहुंचे।
दोनों की करीब घंटे भर तक बंद कमरे में मुलाकात चली। हाल के कुछ दिनों के अंदर इन दोनों नेताओं की यह तीसरी मुलाकात थी।
हालांकि हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इसे व्यक्तिगत मुलाकात बताते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश में वीआईपी के नेताओं के साथ बदसलूकी और पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी, जिसकी जीतन राम मांझी ने निंदा की थी।
इसी को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। दोनों नेता मिलते रहते हैं, आज भी मुलाकात हुई है। इसका दूसरा अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।” वहीं दूसरी तरफ, बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी सोमवार की देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री मांझी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की जो राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया। वे करीब आधा घंटे वहां रुके।
इससे पहले सहनी ने बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर एनडीए के विधायकों की सोमवार को हुई बैठक का बहिष्कार किया। वीआईपी के कोई भी विधायक इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इस पर उन्होंने कहा कि एनडीए की बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं, क्योंकि वहां विधायकों की बात नहीं सुनी जाती।
वाराणसी में हुए प्रकरण के बाद मंत्री सहनी ने मुख्यमंत्री योगी के प्रति कड़े रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। मीडिया से बातचीत के वक्त उन्होंने कहा कि “भारत हमारा देश हे। किसी भी राज्य का दौरा करना हमारा अधिकार है।
हमारे नेताओं को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण था। हम उत्तर प्रदेश में 165 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सभी 75 जिलों में फूलन देवी की प्रतिमाएं स्थापित करेंगे।
कल यूपी में ‘मल्लाह के बेटे’ का खौफ देखने को मिला। 5,000 पुलिस कर्मियों के साथ, वाराणसी को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। हमारे नेताओं की नजरबंदी, विकासशील इंसान पार्टी की ताकत और डर को दर्शाती है।”
Read More
- प्रेम प्रसंग मामले में क्रूरता से की लड़के की हत्या, बिहार के मुजफ्फरपुर का है मामला
- झारखंड में सरकार गिराने के मामले में गिरफ्तार आरोपी निकले फल-सब्जी विक्रेता और दिहाड़ी मजदूर
- पुलिस की पूछताछ के दौरान रो पड़ी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी
- फूलन देवी के शहादत दिवस प्रकरण को लेकर मुकेश सहनी ने जवाब देने की कही बात
- बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से दिया इस्तीफा
- मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम के जरिए बताई शो नहीं छोड़ने की बात
- किन्नौर हादसे में खिलखिलाती हुई डॉ दीपा शर्मा ने गंवाई अपनी जान
- बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारक ने थामा कांग्रेस का साथ
- कोरोना गाइडलाइन के चलते बंद मंदिर का दरवाजा नहीं खोलने से नाराज हुए जद(यू) विधायक
- समन मिलने पर अश्लील फिल्मों में फंसी गहना वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

3 thoughts on “मंत्री सहनी और जीतन राम मांझी के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत”