बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर अलग अलग दलों के नेता एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। कहीं व्यक्तिगत बातों को मुद्दा बनाया जा रहा तो किसी के द्वारा परिवार पर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं।
Tag: #लालू यादव #नीतीश कुमार #महागठबंधन #बिहार #सुशील मोदी #रामनाथ कोविंद #राष्ट्रप
बिहार चुनाव: बीजेपी ने तीसरी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों ज़ोरो पर है. सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. आज भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की घोषणा कर दी. इस लिस्ट में बीजेपी ने 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट के साथ बीजेपी अब तक 77 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 27 नाम और दूसरी लिस्ट में केवल 2 नामों का ऐलान किया था
फ़ोन नंबर और फेसबुक फॉलोवर्स बढ़ाने में जुटे उम्मीदवार, वर्चुअल भीड़ जुटाना बना चुनौती
कोरोना काल शुरू होने के बाद से लेकर अभी तक बिहार में पहली बार चुनाव होने हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने अलग से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि हेलीकॉप्टर, चुनावी रैली और भीड़ देखने के आदि मतदाताओं और उनके सामने गरजते वादे-इरादे दिखाते नेताजी के लिए यह चुनाव अलग तरह की चुनौतियां लेकर आया है। उम्मीदवार अब स्थानीय लोगों के नंबर और फेसबुक आईडी ढूंढने में लगे हैं। इसके लिए कुछ कंपनियों की सेवाएं भी ली जा रही है।
विशेष-मतदाताओं को बूथ तक लाना बनेगा बड़ी चुनौती, ग्रामीण तैयार, शहरों में डर, पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनावों के तारीखों के एलान के बाद अब पहले चरण के लिए नामांकन का दौर भी शुरू हो चुका है। थोड़ी देर और सस्पेंस के बाद ही सही सभी दलों ने अपने अपने उम्मीदवारों का एलान किया और अब धीरे धीरे प्रत्याशियों के नामांकन का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस चुनाव के मुद्दों की बात करें तो कोरोना और बाढ़ से ऊपर इस बार पलायन और बेरोजगारी का मुद्दा हावी है।
लोजपा-बीजेपी-जदयू की पहेली कुमार विश्वास के लिए बनी अबूझ, बोले- मेरा मार्गदर्शन करें..
बिहार विधानसभा चुनावों के तारीखों के एलान के बाद से दलों के बीच काफी उठापटक देखने को मिली। हालांकि अब स्थिति सामान्य नजर आ रही है। इस सामान्य दिखने वाली स्थिति में सब उतना आसान नही है जितना दिख रहा है। तभी तो शायद लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने इसे समझने के लिए ट्विटर पर लोगों से मार्गदर्शन मांगा है। आइए देखें कि कुमार विश्वास क्यों उलझ गए?
बिहार विधानसभा चुनाव- राजद की पहली सूची जारी, शिवानंद-जगदानंद के बेटों को मिला टिकट, देखें
बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अब दलों ने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में अब राजद की तरफ से भी प्रत्यशियों की सूची जारी कर दी गई है। इससे सीपीआईएम और जदयू के अलावा पुष्पम प्रिय चौधरी की प्लुरल्स भी कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं। बीजेपी भी अब से थोड़ी देर बाद पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है।
बिहार विधानसभा चुनाव- जदयू ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें
बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अब धीरे धीरे उम्मीदवारों की सूची आने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले जहां महागठबंधन की तरफ से राजद और सीपीआई(एम) ने कुछ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी वहीं अब एनडीए में शामिल दल भी उम्मीदवारों के नामों का एलान करने लगे हैं। बीजेपी की पहली लिस्ट जहां आज शाम तक आने की उम्मीद है वहीं जदयू की तरफ से 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है।
महागठबंधन के सहयोगी सीपीआई(एम) ने जारी की 4 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें
बिहार विधानसभा चुनावों के तारीखों के एलान और अधिसूचना जारी होने के पांचवें दिन आज किसी भी दल द्वारा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई है। अभी तक सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर सस्पेंस ही चल रहा था। हालांकि पहले जहां महागठबंधन ने सीट बंटवारे का ऐलान किया वहीं अब धीरे धीरे सीटों पर दावेदारी और उम्मीदवारों के नाम भी साफ होने लगे हैं।
पुष्पम प्रिया के बाद तेजस्वी ने रखा दुखती रग पर हांथ, देंगे रोजगार, नीतीश के लिए बनेंगे बड़ी चुनौती
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाति से लेकर धर्म तक को साधने की तैयारी में लगे हुए हैं। कहीं रूठे नेताओं को अपने पाले में करने की होड़ है तो कहीं पुराने दल को छोड़ हवा का रुख भांपते हुए नए के संग जुड़ जाने की चाह है। इसी क्रम में जीतन राम मांझी सरीखे नेता जहां महागठबंधन छोड़ जदयू का दामन थाम चुके हैं वहीं श्याम रजक मंत्री पद और जदयू छोड़ राजद के दामन थाम चुके हैं। इस बीच जदयू में कई राजद विधायक शामिल हुए और अब शरद यादव के शामिल होने की अटकलें भी तेज है
