महागठबंधन के सहयोगी सीपीआई(एम) ने जारी की 4 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें

बिहार विधानसभा चुनावों के तारीखों के एलान और अधिसूचना जारी होने के पांचवें दिन आज किसी भी दल द्वारा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई है। अभी तक सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर सस्पेंस ही चल रहा था। हालांकि पहले जहां महागठबंधन ने सीट बंटवारे का ऐलान किया वहीं अब धीरे धीरे सीटों पर दावेदारी और उम्मीदवारों के नाम भी साफ होने लगे हैं।


इसी क्रम में महागठबंधन में शामिल CPI (M) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। अजय कुमार को विभूतिपुर सीट से, राजेंद्र प्रसाद सिंह को मटिहानी से, राजमंगल प्रसाद पिपरा से और सतेंद्र यादव मांझी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। CPI(M) बिहार के महागठबंधन में सहयोगी है। 


आपको बता दें कि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस के साथ भाकपा माले अहम सहयोगी है। इससे पहले जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी महागठबंधन को अलविदा कह चुके हैं।

यह भी पढ़े बिहार चुनाव- एनडीए में फूट? एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे चिराग!

यह भी पढ़े बिहार चुनाव- उम्मीदवारों पर संशय के बीच पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 7 मंत्रियों की इज्जत दांव पर

यह भी पढ़े Bihar Assembly Elections: बिखराव की ओर NDA, डिमांड नहीं मानी गई तो अकेले चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान

यह भी पढ़े बिहार चुनावः मैं किंग नहीं किंग मेकर बनना चाहता हूँ: तेज प्रताप, तेजस्वी को बताया अपना अर्जुन

यह भी पढ़े राजद के पूर्व प्रदेश सचिव की हत्या, तेजस्वी-तेजप्रताप समेत 6 पर केस, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *