राजद के पूर्व प्रदेश सचिव की हत्या, तेजस्वी-तेजप्रताप समेत 6 पर केस, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के एलान के बाद से राजनीतिक गतिविधियां और चुनावी तैयारियां लगातार जारी हैं। दल, गठबंधन, उम्मीदवार और मुद्दे तय किये जाने लगे हैं। हालांकि इन खबरों के बीच बिहार में राजनीतिक हत्याओं के भी एक दौर शुरू होता दिख रहा है।

अभी कुछ दिनों पहले जहां पटना में मॉर्निंग वॉक करने निकले बीजेपी नेता की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी वहीं कल पूर्णिया में राजद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रहे शक्ति मल्लिक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।


घटना जिले के खजांची हाट थाना के मुर्गी फार्म के पास हुई। शक्ति मल्लिक के परिजनों ने राजद के बड़े नेताओं पर हत्या का आरोप लगाया है। इस हत्याकांड में मारे गए पूर्व राजद नेता ने तेजस्वी और तेजप्रताप यादव अपर टिकट के लिए 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था।

उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया था। उनका यह वीडियो बिहार में खूब वायरल हुआ था। अब इस हत्या के बाद शक्ति मल्लिक के परिजनों ने तेजस्वी तेजप्रताप समेत 6 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।


इस हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए पूर्णिया के डीएसपी ने बताया कि, “तीन नक़ाबपोश व्यक्तियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।” इस मामले के जांच के लिए आज फॉरेंसिक टीम भी शक्ति मालिक के घर पहुंची है और तमाम सबूत जमा किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े बिहार चुनाव- एनडीए में फूट? एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे चिराग!

यह भी पढ़े बिहार चुनाव- उम्मीदवारों पर संशय के बीच पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 7 मंत्रियों की इज्जत दांव पर

यह भी पढ़े Bihar Assembly Elections: बिखराव की ओर NDA, डिमांड नहीं मानी गई तो अकेले चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान

यह भी पढ़े बिहार चुनावः मैं किंग नहीं किंग मेकर बनना चाहता हूँ: तेज प्रताप, तेजस्वी को बताया अपना अर्जुन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *