लोजपा-बीजेपी-जदयू की पहेली कुमार विश्वास के लिए बनी अबूझ, बोले- मेरा मार्गदर्शन करें..

बिहार विधानसभा चुनावों के तारीखों के एलान के बाद से दलों के बीच काफी उठापटक देखने को मिली। हालांकि अब स्थिति सामान्य नजर आ रही है। इस सामान्य दिखने वाली स्थिति में सब उतना आसान नही है जितना दिख रहा है। तभी तो शायद लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने इसे समझने के लिए ट्विटर पर लोगों से मार्गदर्शन मांगा है। आइए देखें कि कुमार विश्वास क्यों उलझ गए?


कुमार ने अपने फेसबुक और ट्विटर पोस्ट के माध्यम से लिखा,”BJP और JDU साथ मिलकर लड़ेंगे। LJP और BJP साथ मिलकर लड़ेंगे लेकिन LJP इस बार JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी? LJP, BJP के साथ गठबंधन में लड़ेगी,हालाँकि इस चुनाव में LJP, JDU के तो ख़िलाफ़ लड़ेगी पर केंद्र में JDU व BJP के साथ ही रहेगी? LJP चुनाव के बाद BJP और JDU या किसी भी दल के साथ पारम्परिक आदतों के अनुसार सरकार बनाएगी?कुछ आया समझ में ?


इन सवालों के बाद कुमार लिखते हैं,”भई ! राजनीति के वर्तमान मामलों में, मैं तो निरा अल्पबुद्धि हूँ और भाई लोगों ने मेरी मूर्खता को सिद्ध भी करा ही दिया है ! पर आप सब गुणी-ज्ञानी मित्रों को अगर कुछ समझ आ रहा हो तो कृपया मेरा भी मार्गदर्शन करें ताकि इस महान लोकतंत्र के एक जागरूक नागरिक के नाते, मैं भी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के विषय में कुछ तो समझ सकूं।”


दरअसल कुमार विश्वास का निशाना बिहार विधानसभा चुनावों के बीच एनडीए में मचे घमासान पर था। इस समय बिहार एनडीए में अजेबोग़रीब स्थिति है। लोजपा जहां बीजेपी के साथ बनी रहेगी वहीं जदयू के खिलाफ वोट मांगेगी और उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा बीजेपी का बिहार में जदयू से भी गठबंधन जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *