हाथरस पहुंचे आप सांसद संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही, देखें वीडियो

उत्तरप्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक शख्स ने काली स्याही फेंक कर विरोध जताया। इस दौरान संजय सिंह के साथ आप की नेता राखी बिड़लान भी मौजूद थी। आरोपी शख्स का नाम दीपक शर्मा बताया जा रहा है और वह एक स्थानीय हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ है। 

आपको बता दें कि हाथरस में पीड़िता के गाँव जाने की अनुमति शनिवार को प्रशासन ने भारी विरोध के बाद दे दी थी। इसके बाद सबसे पहले राहुल-प्रियंका पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद सपा के कुछ नेता भी पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। इसी क्रम में आप का एक प्रतिनिधिमंडल भी सांसद संजय सिंह की अगुवाई में पीड़िता के गांव उसके परिवार से मिलने पहुंचा था। जहां उनपर स्याही फेंकने की घटना सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *