रामविलास पासवान के निधन से बहुत दुखी हुए लालू यादव, लिखा-आप जल्दी चले गए…

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र चिराग पासवान ने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की है। रामविलास पासवान लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में उनकी हर्ट सर्जरी की गई थी।

उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से लगातार उनके पुत्र चिराग उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा कर रहे थे। आज सुबह भी चिराग ने कहा था कि पापा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने भी संवेदना व्यक्त की है।

लालू यादव ने एक ट्विटर पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा,”रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ।

विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है। रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *