BIGG BOSS का विवादों से पुराना नाता रहा है. अभी तक एक भी ऐसा सीजन नहीं गया है जिसमें विवाद न हुआ हो और इस शो को बंद करने की मांग उठी हो. 14वां सीजन अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था की विवादों से घिर गया है. शो के ऊपर अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे है.
दरअसल BIGG BOSS के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर हुआ है जिसमें जिसमें रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली, जैस्मीन भसीन, पवित्रा पूनिया और सिद्धार्थ शुक्ला साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे है. जिस तरह से यह डांस दिखाया गया है उसे लेकर लोगों ने आपत्ति ज़ाहिर की है.
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर शो के बहिष्कार करने की मांग करने लगे. कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर #BoycottBB14 ट्रेंड करने लगा. लोगों ने इस वीडियो को फूहड़ और वल्गर करार दिया है.
इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला बाइक पर बैठे है और बाकि सभी लडकियां उनके आस-पास घूम-घूमकर डांस करने के साथ-साथ रिझाने का प्रयास भी कर रही है.
Bigg Boss 14: जानें सलमान खान हर एपिसोड की कितनी लेंगे फीस, जानकर उड़ जाएंगे होश
